फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A married woman died under suspicious circumstances in Abohar; her family has leveled serious allegations against her husband and mother-in-law.

Chandigarh News: अबोहर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने पति व सास पर लगाए गंभीर आरोप

Wed, 04 Feb 2026 07:26 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
A married woman died under suspicious circumstances in Abohar; her family has leveled serious allegations against her husband and mother-in-law.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अबोहर। शहर के पंजपीर नगर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू कर दी है।
मृतका की पहचान पल्लवी के रूप में हुई है, जिसकी करीब आठ वर्ष पहले पंजपीर नगर निवासी गुरप्रीत के साथ शादी हुई थी। पल्लवी दो बेटों की मां थी। मृतका के भाई अजय कुमार निवासी फाजिल्का ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही पल्लवी को पति और सास की ओर से मायके से पैसे लाने के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। कई बार इस संबंध में परिवार को अवगत भी कराया गया था।
विज्ञापन

अजय कुमार के अनुसार बुधवार को उनके पिता को सूचना मिली कि पल्लवी की मौत हो गई है। जब परिजन अबोहर पहुंचे तो पल्लवी का शव घर में पड़ा मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि पल्लवी की हत्या की गई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उधर, थाना नंबर-1 के थाना प्रभारी रविंद्र सिंह भीटी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मायके पक्ष के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed