फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A man's decomposed body was found in the Manimajra forest

Chandigarh News: मनीमाजरा के जंगल में व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिला

Thu, 19 Jun 2025 02:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
A man's decomposed body was found in the Manimajra forest
चंडीगढ़ में लगातार मिल रहे शव, करीब 15 दिन पुराना लग रहा शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। कलाग्राम के सामने पेट्रोल पंप के पास बुधवार देर शाम जंगल एरिया में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव के पैर में चप्पलें थीं।मनीमाजरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हुई है। शिनाख्त होने के बाद पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाएगी। इसके बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। हालांकि शव पुराना होने के कारण शव में कीड़े चल रहे थे। अनुमान है कि शव करीब 15 दिन पुराना है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फाॅरेंसिक टीम को भी माैके पर बुलाया गया, ताकि मौत के कारणों और समय का पता लगाया जा सके। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। बता दें कि इससे पहले मंगवार रात को कजहेड़ी के 66 केवी ग्रिड के सामने मैदान में कई दिन पुराना शव मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed