{"_id":"6980b2f93a2b56de4a0467f1","slug":"a-man-working-as-a-dj-was-killed-in-a-shooting-at-a-wedding-ceremony-in-jalalabad-chandigarh-news-c-68-1-fzr1002-104346-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: जलालाबाद में शादी समारोह में फायरिंग, डीजे वाले युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: जलालाबाद में शादी समारोह में फायरिंग, डीजे वाले युवक की मौत
विज्ञापन
-लड़कियों पर नोट फेंकने को लेकर शुरू हुआ विवाद, आरोपी ने की फायरिंग
-- -
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद। जलालाबाद में शादी समारोह में उस समय अफरातफरी मच गई जब लड़कियों पर नोट फेंकने के विवाद के बीच फायरिंग से डीजे वाले युवक की मौत हो गई। मामला बाहमणी वाला फाटक निवासी गुरमीत कौर के बेटे की शादी का है। शादी समारोह के दौरान गांव गुमानीवाला के पास स्थित पैलेस में परिवार की लड़कियां डांस कर रही थीं।
सूत्रों के अनुसार पड़ोस से आए कुछ युवकों ने नाच रही लड़कियों पर नोट फेंकना शुरू कर दिया। आरोपियों को ऐसा करने से रोका गया लेकिन इसके बाद विवाद बढ़ गया। आरोपी युवकों ने ईंट-पत्थर चलाए, गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया और शादी समारोह में जमकर हंगामा किया। इस बीच फायरिंग भी की गई।
डीजे सेट पर काम करने वाले कर्मजीत सिंह निवासी घुबाया फायरिंग के दौरान घायल हो गया। उसे पहले नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया और गंभीर स्थिति के कारण फरीदकोट रेफर किया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की पुष्टि की है और आरोपी युवकों की पहचान कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना ने शादी समारोह में शांति भंग कर दी और पूरे इलाके में तनाव पैदा कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मृतक कर्मजीत सिंह डीजे टीम के साथ आया था और कमीशन पर नोट उठाने का काम कर रहा था। यह घटना छोटी सी झड़प से शुरू होकर खूनखराबे तक पहुंच गई।