{"_id":"69efcc661f3639d9460f10ef","slug":"a-man-was-duped-of-rs-15-lakh-by-pretending-to-be-friends-on-instagram-and-threatened-to-make-his-personal-photos-viral-chandigarh-news-c-71-1-mli1010-141811-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: इंस्टाग्राम पर फ्रेंडशिप के जाल में फंसाकर डेढ़ लाख ठगे, निजी फोटो वायरल करने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: इंस्टाग्राम पर फ्रेंडशिप के जाल में फंसाकर डेढ़ लाख ठगे, निजी फोटो वायरल करने की दी धमकी
विज्ञापन
मोहाली। सोशल मीडिया में दोस्ती कर एक व्यक्ति को हनीट्रैप और साइबर ब्लैकमेलिंग के जाल में फंसाकर डेढ़ लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर खुद को सिमरन कौर बताने वाली कथित युवती ने पहले दोस्ती बढ़ाई, फिर निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर करीब डेढ़ लाख रुपये की ठगी कर ली। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-78 निवासी विक्रांत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मार्च 2026 में उसकी इंस्टाग्राम और फेसबुक पर सिमरन कौर नाम की आईडी से पहचान हुई थी।
बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने व्हाट्सएप पर संपर्क किया और पैसों की जरूरत बताकर पहले सात हजार रुपये मांगे। इसके बाद अलग-अलग बहानों से सूट खरीदने, पारिवारिक जरूरतों और अन्य खर्चों के नाम पर कई बार पैसे ट्रांसफर करवाए। शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपी महिला अक्सर अपनी और परिवार की तस्वीरें भेजती थी और भरोसा जीतकर उससे भी निजी फोटो व वीडियो मंगवाती रही। बाद में इन्हीं निजी तस्वीरों और वीडियो को वायरल करने और रिश्तेदारों को भेजने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। डर के कारण उसने अलग-अलग खातों और स्कैनर के जरिए करीब 1.50 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विक्रांत ने बताया कि जब आरोपी ने और पैसे मांगने शुरू किए तो उसे धोखाधड़ी का शक हुआ। पता पूछने पर आरोपी ने उल्टा धमकियां देनी शुरू कर दी। अब भी लगातार और रकम की मांग की जा रही थी। इसके बाद उसने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दी। शिकायत के साथ ट्रांजेक्शन के स्क्रीनशॉट भी पुलिस को सौंपे हैं। पुलिस जांच में धोखाधड़ी, साइबर ठगी और अश्लील सामग्री के जरिए ब्लैकमेलिंग का मामला पाया गया। साइबर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत केस दर्ज किया है। साइबर थाना पुलिस का कहना है कि यह हनीट्रैप आधारित ऑनलाइन ठगी है। आरोपियों की पहचान और बैंक खातों की जांच की जा रही है।