{"_id":"64dcd97d3a168f25be08c9c3","slug":"a-man-throat-slit-in-ludhiana-due-to-chinese-manjha-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: लुधियाना में चीनी मांझे से कटा बाइक सवार का गला, 60 टांके लगे, अब्दुल्लापुर बस्ती की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: लुधियाना में चीनी मांझे से कटा बाइक सवार का गला, 60 टांके लगे, अब्दुल्लापुर बस्ती की घटना
Wed, 16 Aug 2023 09:30 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 16 Aug 2023 09:30 PM IST
सार
राजेश ने बताया कि प्लास्टिक डोर गले में फंसी तो उन्होंने तुरंत बाइक रोक दी लेकिन तब तक गला काफी कट चुका था। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि प्लास्टिक डोर बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
चीनी मांझा ( प्रतीकात्मक तस्वीर )
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्लास्टिक डोर (चीनी मांझा) के गले में फंसने के कारण बाइक सवार का गला कट गया। घाव इतना गहरा लगा है कि गले में आवाज वाली नली भी क्षतिग्रस्त हो गई है। लोगों ने घायल राजेश सिंगला को निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां गले पर करीब 60 टांके लगे हैं। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
घायल राजेश सिंगला ने बताया कि वह बाइक पर किसी काम से जा रहे थे। अब्दुल्लापुर बस्ती इलाके में प्लास्टिक डोर से उनका गल कट गया। जैसे ही प्लास्टिक डोर उनके गले में फंसी तो उन्होंने तुरंत बाइक रोक दी लेकिन तब तक गला काफी कट चुका था। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि प्लास्टिक डोर बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
थाना डिवीजन-6 ने बरामद किए 62 गट्टू
उधर, थाना डिवीजन-6 पुलिस ने एक व्यक्ति को डोर के 62 गट्टू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 15 अगस्त के चलते चेकिंग अभियान चलाया था। इस दौरान प्रताप चौक पर मौजूद पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी। इस पर पुलिस ने विश्वकर्मा कॉलोनी में दबिश देकर आरोपी करन कुमार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन