फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Man died in Road accident in Jalandhar of Punjab

Jalandhar News: पैदल जा रहे व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर, उछलकर 20 फुट दूर गिरा, मौके पर तोड़ा दम

Wed, 24 Jan 2024 05:01 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 24 Jan 2024 05:01 PM IST
सार

पंजाब के जालंधर में एक दर्दनाक हादसे ने एक व्यक्ति की जान ले ली। व्यक्ति सड़क पार कर चाय पीने जा रहा था। तभी एक कार ने तेज टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति 20 फुट दूर जा गिरा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
A Man died in Road accident in Jalandhar of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

जालंधर के थाना रामामंडी के अंर्तगत सूची पिंड चौक में ब्लूडार्ट दफ्तर के पास पैदल सड़क पार कर रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि व्यक्ति उछलकर 20 फुट दूर गिरा और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


हादसे के बाद कार चालक घटनास्थल पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। मृतक की पहचान संदीप शर्मा निवासी बशीरपुरा के रूप में हुई है। मृतक के रिश्तेदार विक्रम ने बताया कि उसका चाचा संदीप ब्लूडार्ट कंपनी में ड्राइवरी का काम करता था। वह गाड़ी लेकर सूची पिंड दफ्तर पहुंचा था। इस दौरान गाड़ी खाली होने का इंतजार कर रहा था। कुछ देर बाद वह सड़क पार कर चाय पीने जा रहा था। जहां सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा धुंध की वजह से हुआ है, क्योंकि सुबह विजिबिलिटी काफी कम थी। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया और क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल कर चालक फरार है जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed