फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Man Died Due to ate poison In Bhiwani Of Haryana

पति-पत्नी के बीच चल रहा था मजाक फिर हुआ कुछ ऐसा कि दोनों ने खाया जहर, एक की मौत

Fri, 04 Oct 2019 09:14 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 04 Oct 2019 09:14 PM IST
सार

  • लोहानी गांव में रात को हुई घटना, पीजीआई में इलाज के दौरान युवा किसान ने तोड़ा दम।
  •  हंसी-मजाक में उजड़ गया परिवार, तीन साल की बच्ची के सिर से उठा पिता का हाथ।

विज्ञापन
A Man Died Due to ate poison In Bhiwani Of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

लोहानी गांव में एक दंपती ने हंसी-मजाक में जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया, जहां देर रात पति की मौत हो गई। जबकि हालत सुधरने पर पत्नी को छुट्टी दे दी गई। शुक्रवार सुबह पत्नी के बयान पर पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन


लोहानी गांव निवासी जयदीप (27) गांव में ही खेतीबाड़ी करता था। उसकी चार साल पहले सोनिया के साथ शादी हुई थी और उसे तीन साल की एक बेटी है। गुरुवार रात करीब दस बजे पति-पत्नी ने हंसी-मजाक में जहरीला पदार्थ निगल लिया। शुक्रवार को सोनिया ने पुलिस को बताया कि वह और पति जयदीप बेटी के साथ कमरे में हंसी-मजाक कर रहे थे। 

विज्ञापन

इसी बीच जयदीप को कमरे में रखी सल्फास की गोली दिखाई दी और उसने मजाक किया कि यदि वह इसे खा ले तो तुम क्या करोगी। इस पर सोनिया ने भी कह दिया कि जब तुम ही नहीं रहोगे तो मैं भी रहकर क्या करूंगी। इसके बाद डिब्बी में रखी सल्फास की गोली जयदीप ने पानी में मिला ली और मजाक करते-करते पी पिया।

उसकी देखा देखी सोनिया ने भी जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद दोनों की हालत बिगड़ गई तो अस्पताल ले जाया गया। जुई कलां थाना जांच अधिकारी एएसआई राजपाल सिंह ने बताया कि सोनिया के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। 

हंसी-हंसी में उजड़ गया हंसता खेलता परिवार
हंसी मजाक में जहरीले पदार्थ के सेवन करने से हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। युवा किसान जयदीप की मौत से तीन साल की बच्ची के सिर से पिता का साया उठ गया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वहीं, सोनिया की दो अन्य बहनें हैं, जो जयदीप के दो भाइयों से ही ब्याही गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed