फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A man committed suicide in Sangrur of punjab

पत्नी छोड़कर गई घर, परेशान पति ने उठाया खौफनाक कदम...फिर

Wed, 19 Dec 2018 01:27 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरूर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरूर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 19 Dec 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
A man committed suicide in Sangrur of punjab
सांकेतिक तस्वीर

पत्नी के छोड़कर जाने पर खफा एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना पंजाब के संगरूर की है। यहां के राजगढ़ बस्ती में मंगलवार को एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। दरअसल, पंद्रह दिन पहले उसकी पत्नी, बच्चों को साथ लेकर उसे छोड़ कर चली गई थी। जिस कारण वह परेशान रहता था। थाना सिटी संगरूर के एएसआई गुरतेज सिंह ने बताया कि राजगढ़ बस्ती में रहने वाले पैंतीस वर्षीय सोनी शर्मा ने मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे अपने घर में पंखे से फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। 

विज्ञापन


मृतक के भाई मंगत राम शर्मा ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसके भाई सोनी शर्मा की करीब चौदह-पंद्रह साल पहले सुमन रानी निवासी सदनपुर नकोदर थाना शाहकोट के साथ शादी हुई थी। इनके दो बच्चे जिनमें लड़का बारह साल और साढे़ छह साल की लड़की है। उसने बताया कि अक्सर दोनों पति-पत्नी में झगड़ा रहता था।

विज्ञापन

A man committed suicide in Sangrur of punjab
सांकेतिक तस्वीर

जिस कारण सुमन रानी उसे छोड़कर चली गई थी। लेकिन कुछ समय बाद वापस लौट आई थी। इसके बाद अब करीब पंद्रह दिन पहले सुमन रानी अपने दोनों बच्चों और घर की रजिस्ट्री लेकर दोबारा चली गई। जिसकी वजह से सोनी काफी परेशान रहता था। इसी परेशानी के कारण उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगत राम के बयान पर मृतक की पत्नी सुमन रानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के शव को स्थानीय सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

घरेलू कलह के कारण महिला ने की खुदकुशी
वहीं संगरूर के लहरागागा के नजदीकी गांव रामगढ़ संधुआं में मंगलवार को एक महिला ने घरेलू कलह के कारण फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। थाना सिटी लहरागागा के प्रभारी एसआई धर्मवीर सिंह ने बताया कि संदीप कौर ने अपने ससुरालियों से परेशान होकर घर में ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका के पिता जग्गा सिंह निवासी बिगड़वाल के बयान पर मृतका के पति तरसेम सिंह, सास मेलो कौर और ननद दीप कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जिनकी अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed