{"_id":"65226ade65478ba1ce095f75","slug":"a-laborer-died-due-to-electric-shock-in-pundri-grain-market-of-haryana-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana News: कैथल की पूंडरी अनाज मंडी में हादसा, करंट लगने से प्रवासी मजदूर की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana News: कैथल की पूंडरी अनाज मंडी में हादसा, करंट लगने से प्रवासी मजदूर की दर्दनाक मौत
Sun, 08 Oct 2023 02:12 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 08 Oct 2023 02:12 PM IST
सार
साथियों ने कहा कि गेनू साहनी की मौत मालिक की लापरवाही का नतीजा है। मृतक के साथियों ने 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी शमशेर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के कैथल जिले के पूंडरी अनाज मंडी में रविवार को एक प्रवासी मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। रविवार सुबह धान की सफाई करते समय झरने में करंट आने से मजदूर की जान चली गई। मृतक की पहचान गेनू साहनी (37) के रूप में हुई है। मृतक के साथी सुनील और मुन्ना ने बताया कि बिजली से संचालित झरने में पिछले लगभग 10 दिनों से करंट आ रहा था। मालिक को अवगत भी करवाया था लेकिन कोई सुध नहीं ली। अब इसकी कीमत गेनू को जान से चुकानी पड़ी।
विज्ञापन
गेनू की मौत के बाद से सभी प्रवासी मजदूरों में भारी रोष है। मृतक के साथियों ने शव के पास रोष स्वरूप नारेबाजी की। मृतक के साथी सुनील ने बताया कि मृतक तीन बच्चों का बाप है और काफी गरीब है। गेनू साहनी की मौत मालिक की लापरवाही का नतीजा है। मृतक के साथियों ने 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी शमशेर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन