फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Kashmiri student dies in Khanna of Punjab

Punjab News: हॉस्टल में कमरे के बाहर गिरा कश्मीरी छात्र, दोस्तों ने उठाया, मगर थोड़ी देर में चली गई जान

Thu, 18 Jan 2024 09:31 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 18 Jan 2024 09:31 PM IST
सार

मृतक छात्र कश्मीर के बारामूला का रहने वाला था। वह खन्ना में बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र था। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है। उनके बयान के आधार पर पुलिस अगली कार्रवाई करेगी। 

विज्ञापन
A Kashmiri student dies in Khanna of Punjab
कश्मीरी छात्र की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के खन्ना स्थित गुलजार हॉस्टल में कश्मीरी छात्र की अचानक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार छात्र हॉस्टल के कमरे के बाहर बेहोश पड़ा था। अन्य छात्रों के शोर मचाने पर उसे तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बीटेक अंतिम वर्ष का छात्र था। मृतक छात्र की पहचान बारामूला निवासी बारिक हुसैन के रूप में हुई है।

विज्ञापन

 
डीएसपी राजेश शर्मा ने बताया कि एसएचओ दविंदर पाल सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद बयान दर्जकर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को रखवाया दिया गया है। कॉलेज में पढ़ रहे कश्मीरी छात्रों ने बताया कि बारिक उनसे अलग रहता था। उसके रूममेट दूसरे राज्यों के छात्र हैं। 

विज्ञापन

बुधवार रात रोजाना की तरह बारिक खाना खाने के बाद अपने रूम चला गया। वह देखने में बिल्कुल ठीक लग रहा था। गुरुवार सुबह बारिक के कमरे में रहने वाले छात्रों ने शोर मचाया कि वह अचानक गिर गया है। उन्होंने बारिक को संभाला तो वह बेहोश हो चुका था। छात्रों के चिल्लाने की आवाज सुनकर कॉलेज स्टाफ भी वहां आ गया। रूममेट बारिक को उठाकर अस्पताल ले गए। वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। 

छात्रों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में बारिक को पढ़ाने की खातिर परिवार के पास पैसे नहीं थे। यही वजह थी कि सरकार की मदद से उसे पंजाब में पढ़ाया जा रहा था। मां-बाप को उम्मीद थी कि बेटा इंजीनियर बनकर आएगा और अच्छी नौकरी कर परिवार को संभालेगा। मगर उसकी मौत से परिवार को बड़ा धक्का लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed