{"_id":"644ac61ad2ea8e3c24019953","slug":"a-judge-of-panchkula-special-court-suspended-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana News: पंचकूला विशेष अदालत के जज निलंबित, हाईकोर्ट ने लिया एक्शन, भ्रष्टाचार का है आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana News: पंचकूला विशेष अदालत के जज निलंबित, हाईकोर्ट ने लिया एक्शन, भ्रष्टाचार का है आरोप
Fri, 28 Apr 2023 12:32 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 28 Apr 2023 12:32 AM IST
सार
सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अर्जी में हाईकोर्ट ने बताया कि न्याय अधिकारी सुधीर परमार का कार्यकाल अभी पूरा नहीं हुआ है और वर्तमान में बनी परिस्थितियों के चलते हाईकोर्ट उनका तबादला करना चाहता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने भ्रष्टाचार से घिरे पंचकूला स्थित विशेष अदालत के जज सुधीर परमार को निलंबित कर दिया है। पिछले दिनों उनके सरकारी आवास और गुरुग्राम स्थित निजी कोठी पर हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने छापे मारे थे। वहीं, परमार की जगह गुरुग्राम के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की नियुक्ति का आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल करते हुए अपील की थी कि उन्हें माननीयों पर लंबित मामलों का निपटारा करने के लिए बनाई गई विशेष अदालत के जज सुधीर परमार का तबादला करने की अनुमति दी जाए। अर्जी में बताया गया कि पूर्व व मौजूदा विधायक/सांसदों के खिलाफ ट्रायल लंबा न खिंचे, इसके लिए विशेष अदालत स्थापित करने का आदेश दिया गया था।
विज्ञापन
आदेश के अनुसार माननीयों पर लंबित आपराधिक मामलों को लेकर सुनवाई कर रहे जजों का तय समय से पूर्व तबादला नहीं किया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अर्जी में हाईकोर्ट ने बताया कि न्याय अधिकारी सुधीर परमार का कार्यकाल अभी पूरा नहीं हुआ है और वर्तमान में बनी परिस्थितियों के चलते हाईकोर्ट उनका तबादला करना चाहता है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट को विश्वास दिलाया गया कि उनके स्थान पर नए न्याय अधिकारी को तुरंत नियुक्त कर दिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट की अर्जी पर सुनवाई करते हुए इसे मंजूर कर लिया है और तबादले की अनुमति दे दी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने अब न्याय अधिकारी सुधीर परमार को निलंबित कर दिया है। तबादला आदेश जारी करते हुए हाईकोर्ट ने उनके स्थान पर गुरुग्राम के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव गोयल को नियुक्त कर दिया है।