{"_id":"65acf6b295f04676b00d8413","slug":"a-grand-program-will-be-organized-in-muktsar-to-commemorate-the-pran-pratishtha-of-shri-ram-temple-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम आएंगे: पंजाब के मुक्तसर में भव्य आयोजन की तैयारी, दीपोत्सव के बीच होगा श्री राम का राज्य तिलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम आएंगे: पंजाब के मुक्तसर में भव्य आयोजन की तैयारी, दीपोत्सव के बीच होगा श्री राम का राज्य तिलक
Sun, 21 Jan 2024 04:24 PM IST
ajay kumar
जगदीश जोशी, संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
जगदीश जोशी, संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 21 Jan 2024 04:24 PM IST
सार
घास मंडी चौक को अयोध्या नगरी का रूप दिया गया है और विशाल पंडाल लग रहा है। तीन भव्य स्टेज बनेंगे। एक स्टेज नंदीग्राम, एक स्टेज श्री राम के राज्य तिलक समारोह और एक स्टेज श्री राम जी के जागरण का होगा। पंडाल में करीब 20 हजार श्रद्धालुओं के बैठने का प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन
22 जनवरी को मुक्तसर में भव्य कार्यक्रम की तैयारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
22 जनवरी को जहां अयोध्या धाम में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा, वहीं मुक्तसर में भी भव्य आयोजन की तैयारी है। आयोजकों करीब एक महीने से इसकी तैयारी में जुटे हैं। बता दें कि मुक्तसर की घास मंडी में ओवरब्रिज के नीचे भरत मिलाप, श्री राम राज्य तिलक समारोह के अलावा श्री राम जी का जागरण होगा।
विज्ञापन
यहां गुरु वशिष्ठ का भरत को समझाना, हनुमान जी का भरत के पास भगवान श्री राम के आने का संदेश पहुंचाना, अयोध्या वासियों का भगवान के आने की खुशी में झूम उठना, भगवान श्री राम का अयोध्या लौटकर सर्वप्रथम माता कैकई, सुमित्रा एवं कौशल्या से वार्तालाप और इसके बाद भरत मिलाप का मंचन होगा। पिछले एक माह से कलाकार रोजाना चार से पांच घंटे तक रिहर्सल में जुटे हैं। भरत मिलाप के बाद श्री राम जी का जागरण होगा। आर्ट एंड क्रॉफ्ट ने राजसी मुकुट, सिंहासन आदि तैयार कर लिया है।
विज्ञापन
कार्यक्रम के आयोजक विक्टोरिया फायर वर्क्स के मालिक राजेश कुमार कुक्कू और श्री राम दशहरा कमेटी के अध्यक्ष व भरत मिलाप उत्सव कमेटी के चेयरमैन अशोक चुघ ने बताया कि ये ऐसा कार्यक्रम होगा कि लोग वर्षों तक याद रखेंगे। इसके लिए हर छोटे से बड़े कलाकार व टीम सदस्य ने दिन-रात मेहनत कर पूरा जोर लगाया है।
विज्ञापन
घास मंडी चौक को अयोध्या नगरी का रूप दिया गया है और विशाल पंडाल लग रहा है। तीन भव्य स्टेज बनेंगे। एक स्टेज नंदीग्राम, एक स्टेज श्री राम के राज्य तिलक समारोह और एक स्टेज श्री राम जी के जागरण का होगा। पंडाल में करीब 20 हजार श्रद्धालुओं के बैठने का प्रबंध किया गया है। वहीं सर्दी के मौसम के मद्देनजर बड़े हीटर लगाए जाएंगे ताकि श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो।
पुष्पक विमान से भगवान श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण जी, हनुमान जी, अंगद, विभीषण, नल-नील उतरेंगे। इस दृश्य को फिल्माने में क्रेन की मदद ली जाएगी। इस उपलक्ष्य में ओवरब्रिज को झंडियों व जगमगाती लड़ियों से सजाया गया है। आतिशबाजी का भी इंतजाम है। सभी शहरवासी अयोध्यावासियों के रूप में मिलकर भगवान श्री राम के अयोध्या लौटने की खुशी और दीवाली मनाएंगे।