{"_id":"5b7eefea42c792462f5e9f69","slug":"a-girl-steeped-between-train-and-platform-rescued-by-rpf-jawan-in-ambala-cantt","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन से उतर रही छात्रा प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंसी, जान पर खेलकर जवान ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती ट्रेन से उतर रही छात्रा प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंसी, जान पर खेलकर जवान ने बचाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट (हरियाणा)
Updated Fri, 24 Aug 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
घायल छात्रा और कांस्टेबल रमेश
चलती पैसेंजर ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रही एक छात्रा का पैर फिसल गया। युवती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच आ गई लेकिन तभी एक जवान देवदूत बनकर आया और युवती को सुरक्षित बचा लिया। हरियाणा के अंबाला कैंट में पैसेंजर ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रही सिटी वूमेन आईटीआई की छात्रा का पांव फिसल गया। कैंट स्टेशन के चार नंबर प्लेटफार्म पर सुबह करीब साढ़े आठ बजे यह घटना हुई और छात्रा प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच में फंस गई।
छात्रा करीब 20-25 फुट तक घिसटती चली गई, इसी बीच प्लेटफार्म पर ड्यूटी दे रहे आरपीएफ के कांस्टेबल रमेश कुमार ने तुरंत छात्रा को पकड़ उसे बाहर खींच उसकी जान बचाई। हादसे में छात्रा घायल हो गई और उसे तुरंत एंबुलेंस में कैंट सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं कांस्टेबल रमेश कुमार के कान में भी चोट आई। उधर, रेल अधिकारियों ने रमेश कुमार द्वारा ड्यूटी पर तत्परता से छात्रा की जान बचाने के इस कार्य को सराहा है।
गांव केसरी की निवासी पूजा सिटी वूमेन आईटीआई की छात्रा है। वह प्रतिदिन पैसेंजर ट्रेन नंबर 64511 से अंबाला कैंट स्टेशन पर आती है। सुबह करीब साढ़े आठ बजे ट्रेन प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंची। छात्रा ट्रेन के पहले डिब्बे में ही सफर कर रही थी। मगर, इसी बीच छात्रा एक गलती कर बैठी और उसने चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश की। ट्रेन अभी तीन नंबर प्लेटफार्म थी जबकि ट्रेन ने चार नंबर प्लेटफार्म पर रुकना था।

Trending Videos
एकदम नजर पड़ी थी छात्रा पर : रमेश
घायल हुई छात्रा
ट्रेन की रफ्तार तेज थी छात्रा उतर नहीं सकी। उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंस गई। हालांकि छात्रा ने अपना हाथ डिब्बे के दरवाजे की ग्रिल से नहीं छोड़ा। छात्र की चीख सुनकर प्लेटफार्म पर मौजूद कई यात्री पैसेंजर ट्रेन की ओर दौड़े, मगर ट्रेन कुछ रफ्तार पर थी जिस कारण छात्रा करीब 20-25 फुट तक घिसटती चली गई। उसी समय प्लेटफार्म नंबर चार पर कांस्टेबल रमेश कुमार ड्यूटी दे रहे थे। उन्होंने तुरंत छात्रा की मदद की। कांस्टेबल ने छात्रा की एक टांग व बाजू पकड़ी और उसे खींच लिया।
कांस्टेबल रमेश ने बताया कि वह प्लेटफार्म पर ड्यूटी दे रहा था जब उसकी नजर एकदम छात्रा पर पड़ी थी। उसे बचाने के लिए उसने छलांग लगा दी थी। उसे खुशी है कि उसके प्रयास से छात्रा का जीवन बच सका। बता दें कि छात्रा को काफी चोटें लगी हैं जिस वजह से उसे कैंट सिविल अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया है।
छात्रा का गलती की वजह से यह घटना हुई। उसने चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश की। मगर मौके पर मौजूद जवान रमेश की तत्परता से छात्रा को बचाया जा सका है। चलती ट्रेन से उतरना अपराध है और यात्रियों को ऐसा नहीं करना चाहिए। -इंस्पेक्टर आरएस चौहान, प्रभारी, आरपीएफ पोस्ट, अंबाला कैंट।