{"_id":"5f23a9fc8ebc3ea08c1eed99","slug":"a-girl-filed-plea-in-punjab-haryana-high-court-for-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मैं करियर बनाना चाहती हूं, घरवाले जबरन कराना चाहते हैं शादी, जान को खतरा सुरक्षा चाहिए'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मैं करियर बनाना चाहती हूं, घरवाले जबरन कराना चाहते हैं शादी, जान को खतरा सुरक्षा चाहिए'
Fri, 31 Jul 2020 10:58 AM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 31 Jul 2020 10:58 AM IST
सार
- 27 साल की है लड़की और उसने फिजिक्स से एमएससी किया है
- एसएसपी को याची की रिप्रजेंटेशन पर फैसला लेने के दिए आदेश
- लड़की अपने जीवन को स्वतंत्र रूप से जीना चाहती है
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैं अपना जीवन स्वतंत्रता से जीना चाहती हूं, करियर बनाना चाहती हूं। लेकिन मां-बाप जबरन शादी कराने पर तुले हैं, मुझे सुरक्षा प्रदान कीजिए। चंडीगढ़ निवासी एक युवती ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए अपने परिवार वालों से खुद को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है।
हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा करते हुए रूपनगर के एसएसपी को याचिकाकर्ता की रिप्रजेंटेशन पर फैसला लेने के आदेश दिए हैं। याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट को बताया कि वह 27 साल की है और उसने फिजिक्स से एमएससी किया है। इसके साथ ही उसने भाषा से जुड़े कई कोर्स तथा कई पात्रता परीक्षाएं भी पास की हैं। वह अपने जीवन को स्वतंत्र रूप से जीना चाहती है और अपना करियर बनाना चाहती है, जबकि माता-पिता व अंकल उसकी जबरदस्ती शादी करवाना चाहते हैं।
याचिकाकर्ता ने कहा कि इस प्रकार उसके अधिकारों के हनन की अनुमति नहीं दी जा सकती। हाईकोर्ट उसके अधिकारों की रक्षा करे। हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा करते हुए अब रूपनगर के एसएसपी को आदेश दिए हैं कि याचिकाकर्ता द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट पर वह जल्द से जल्द फैसला लें। साथ ही याचिकाकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जाए और यदि आरोप सत्य पाए जाते हैं तो उचित कार्रवाई की जाए।