फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A farmer died at Tikri border and youth farmer commits suicide in Mahendragarh

हरियाणा : टीकरी बॉर्डर पर एक और किसान की मौत, महेंद्रगढ़ में फसल बर्बाद होने पर अन्नदाता ने लगाई फांसी

Mon, 15 Feb 2021 09:36 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़/महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़/महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 15 Feb 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
A farmer died at Tikri border and youth farmer commits suicide in Mahendragarh
आंदोलनरत मृतक किसान पोमी। - फोटो : फाइल फोटो

टीकरी बॉर्डर पर आंदोलनरत एक और किसान की सोमवार को मौत हो गई। मृतक हरियाणा के जींद जिले के डाहौला गांव का रहने वाला था और 80 दिनों से यहां पर किसानों के साथ आंदोलनरत था। मृतक किसान कबड्डी का खिलाड़ी बताया जा रहा है। जींद जिले के डाहौला गांव निवासी पोमी शुरुआत से ही किसानों के साथ आंदोलन में शामिल थे। 

विज्ञापन


उनकी उम्र करीब 25 वर्ष बताई गई है। किसान नेता विकास सीसर ने बताया कि पोमी किसान आंदोलन में बहादुरगढ़ बाईपास पर जाखौदा गांव के नजदीक ठहरा था। रविवार की रात अचानक सीने में दर्द हुआ। साथी किसान उसे लेकर अस्पताल की तरफ जाने लगे तो रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


परिजनों को इसकी सूचना दी गई। सोमवार को गांव में अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने पोमी की मौत पर किसी तरह की कोई पुलिस कार्रवाई से मना कर दिया। सीसर ने बताया कि परिवार में उसकी पत्नी रीना, एक बेटी सानवी, दो भाई मनवीर व उससे छोटा नरवीर, माता संतरो देवी, पिता रामकुमार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फसल बर्बाद होने पर किसान ने की आत्महत्या

उधर, महेंद्रगढ़ के गांव आकोदा में फसल बर्बाद होने पर एक किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवा किसान 10 एकड़ में खेती करता था, जिसमें लावारिस गोवंश से भारी नुकसान हुआ था। किसान भाग सिंह पर करीब दो लाख से अधिक का कर्ज था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। 

आकोदा निवासी नेकीराम ने बताया कि उसका बेटा भाग सिंह (32) खेती करता था। भाग सिंह की खुद की पांच एकड़ जमीन थी। इसके अलावा वह 5 एकड़ जमीन माल बंटाई पर लेकर खेती कर रहा था। पिछले कुछ समय से फसल की अच्छी पैदावार न होने पर वह कर्जदार हो गया। इस बार 10 एकड़ जमीन पर गेहूं और सरसों की बुवाई की थी।

लावारिस गोवंश के कारण उसकी आधी से ज्यादा फसल में भारी नुकसान हो गया। इससे वह पिछले कई दिन से परेशान था। नेकीराम ने अपनी शिकायत में कहा कि रविवार रात करीब सात बजे भाग सिंह ने घर के अंदर कमरे में फंदा लगा लिया। जब अंदर जाकर देखा तो भाग सिंह फंदे पर लटका था। परिजन भाग को सिंह लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सोमवार को पुलिस ने मृतक के पिता नेकीराम के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया। भाग सिंह शादीशुदा था। वह एक लड़का और एक लड़की का पिता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed