फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Farmer commits suicide due to fear of action for burning stubble in Bathinda

Bathinda : किसान ने पराली को लगाई आग, अधिकारी पहुंचे तो डर के मारे फंदा लगाकर दे दी जान

Wed, 22 Nov 2023 12:02 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 22 Nov 2023 12:02 AM IST
सार

किसान गुरदीप सिंह (35) के पास करीब छह कनाल जमीन थी। सोमवार शाम को जब वह पराली जला रहा था तो मौके पर अधिकारी पहुंचे। वह कार्रवाई के डर से घर आया और पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
A Farmer commits suicide due to fear of action for burning stubble in Bathinda
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के बठिंडा जिले के गांव कोठागुरु के किसान गुरदीप सिंह ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां का कहना है कि पराली को आग लगाने की कार्रवाई से डरकर किसान ने जान दी है। किसान नेताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को दो लाख रुपये आर्थिक सहायता और मृतक की पत्नी को पेंशन समेत अन्य सुविधा देने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


किसान गुरदीप सिंह (35) के पास करीब छह कनाल जमीन थी। सोमवार शाम को जब वह पराली जला रहा था तो मौके पर अधिकारी पहुंचे। वह कार्रवाई के डर से घर आया और पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन

पराली जलाने के 513 मामले आए सामने

पंजाब में मंगलवार को पराली जलाने के 513 नए मामले रिपोर्ट सामने आए हैं। आंकड़ों के मुताबिक साल 2021 में आज के ही दिन पराली जलाने के 168 और 2022 में 243 मामले सामने आए थे। इस सीजन में पराली जलाने के कुल मामलों की संख्या अब 35606 तक पहुंच गई है। आज सबसे अधिक पराली फाजिल्का में जली। यहां 105 मामले सामने आए हैं। उधर, पंजाब के प्रमुख शहरों में अमृतसर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 174, बठिंडा का 400, जालंधर का 245, खन्ना का 199, मंडी गोबिंदगढ़ का 260 और पटियाला का 189 दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed