फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A family from Delhi reached Kaithal in search of a rented house

कोरोना का खौफ: हरियाणा में किराए के मकान तलाश रहे दिल्ली वासी, कैथल पहुंचा एक परिवार

Tue, 16 Jun 2020 06:07 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुहला-चीका (कैथल)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुहला-चीका (कैथल) Published by: ajay kumar Updated Tue, 16 Jun 2020 06:07 PM IST
सार

  • किराए पर मकान नहीं मिला तो रात को रिश्तेदार के यहां ठहरा परिवार
  • गुहला प्रशासन ने लिए सैंपल, सभी को किया होम क्वारंटीन 

विज्ञापन
A family from Delhi reached Kaithal in search of a rented house
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जिन शहरों में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है, वहां के लोगों के मन में डर बैठने लगा है। लोग काम-धंधों को छोड़कर अपनी व परिवार की जाने बचाने को कहीं दूर चले जाना चाहते हैं। दिल्ली का ऐसा ही एक परिवार अपने घर व काम-धंधे को छोड़कर एक माह के लिए हरियाणा के चीका में रुकने आया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को दो गाड़ियों में सवार होकर यह परिवार चीका पहुंचा और यहां रुकने के लिए शहर में किराए का मकान तलाश करता रहा। बाहर से आए लोगों को इस प्रकार से मकान किराए पर पूछने से लोगों को शंका हुई और किसी ने भी मकान किराए पर देने की हामी नहीं भरी। दिन भर की तलाश के बाद जब इस परिवार को मकान नहीं मिला तो रात को चीका अनाज मंडी में स्थित अपने रिश्तेदार के यहां ठहर गया। 
विज्ञापन


सुबह किसी ने दिल्ली से आए लोगों की सूचना गुहला प्रशासन को दे दी। जिसके तुरंत बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इनसे पूछताछ की। दिल्ली से आए व्यक्ति ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को बताया कि वे अपने रिश्तेदार की लड़की को छोड़ने चीका आए थे, जो पिछले दो माह से उनके पास थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं उसके साथ आई महिला ने स्वास्थ्य कर्मियों को बताया कि वे चीका में एक माह तक रुकने का प्लान बनाकर आए हैं। परिवार के लोगों से पूछताछ के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर के बाहर क्वारंटीन का नोटिस चस्पा कर दिया। दिल्ली से आए पांच लोगों समेत परिवार के 10 दूसरे सदस्यों को भी 26 जून तक घर में क्वारंटीन कर दिया गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम दिल्ली से आए परिवार के पांचों सदस्यों को अपने साथ गुहला अस्पताल ले गई जहां पर उनके सैंपल भी लिए गए हैं।

परिवार के दूसरे सदस्यों के सैंपल ना लिए जाने पर उठे सवाल
दिल्ली से आए लोग शुक्रवार की रात को अपने रिश्तेदार के यहां ठहरे हैं। इन लोगों ने साथ में खाना खाया और एक ही घर में सोए हैं। ऐसे में यदि दिल्ली से आए किसी व्यक्ति को संक्रमण हुआ तो परिवार के दूसरे सदस्य भी संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। शहर के लोगों ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम दिल्ली से आए लोगों के अलावा परिवार के अन्य सदस्यों के भी सैंपल लेने चाहिए थे। ताकि दूसरे लोगों के बारे में भी स्थिति जल्द स्पष्ट हो जाती।

एसएमओ गुहला संजीव गोयल ने कहा कि अनाज मंडी के एक घर में दिल्ली से आए पांच लोगों के रुके होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद विभाग की टीम ने मौके पर जाकर जानकारी ली और दिल्ली से आए परिवार के पांचों सदस्यों को अस्पताल में बुलाकर सैंपल लिए। जिस घर में ये लोग रुके थे उस परिवार के सभी सदस्यों सहित कुल 15 लोगों को 26 जून तक क्वारंटीन कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed