{"_id":"5bd1cf2bbdec22233165d60e","slug":"a-deceased-person-s-relative-gets-job-in-amritsar-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर ट्रेन हादसाः मृतकों के परिवार के एक सदस्य को नगर निगम में नौकरी, पास होगा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर ट्रेन हादसाः मृतकों के परिवार के एक सदस्य को नगर निगम में नौकरी, पास होगा प्रस्ताव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
Updated Fri, 26 Oct 2018 09:08 AM IST
विज्ञापन
अमृतसर रेल हादसा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर में दशहरे के दिन रेल हादसे का शिकार बने 58 लोगों के परिवार में से एक सदस्य को अमृतसर निगम में नौकरी दी जाएगी। यह जानकारी मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू और निगम कमिश्नर सोनाली गिरी ने दी। मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू, कमिश्नर सोनाली गिरी, सीनियर डिप्टी मेयर रमेश बख्शी और डिप्टी मेयर यूनुस कुमार ने कहा कि रेल हादसे में मारे गए लोगों की कमी कोई पूरी नहीं कर सकता।
विज्ञापन
इस समय लोगों की मुख्य मांग को पूरा करते हुए हर घर के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी। इसी को लेकर शनिवार को निगम हाउस की बैठक बुलाई गई है जिसमें 58 परिवारों को नौकरी देने का प्रस्ताव पारित किया जाएगा। हादसे में मारे गए कई लोग ऐसे हैं, जिनके घर में एक कमरा है और उसी में पांच पांच लोग रह रहे हैं। घर में कमाने वाला चला गया और अब जिंदगी कैसे कटेगी, इसको लेकर परिवार चिंतित हैं। गुरुवार को मेयर ने कहा कि शनिवार को प्रस्ताव पास कर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन