फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Customer alleges dead rat coming out of mutton in Ludhiana

खाने से पहले सावधान: ढाबे पर मंगवाया मटन...निकला चूहा! वीडियो वायरल, दुकानदार बोला- ग्राहक ने खुद डाला

Mon, 03 Jul 2023 08:38 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 03 Jul 2023 08:38 PM IST
सार

ढाबा मालिक ने तर्क दिया कि वह साफ सफाई का खास ध्यान रखते हैं और उनके ढाबा पर कोई भी विभाग आकर जांच कर सकता है। उनका कहना है कि यह व्यक्ति तीन महीने पहले भी ढाबे में आया था। उस समय भी बिल में छूट और सब्जी में ग्रेवी कम होने का बहाना बना काफी झगड़ा किया था।

विज्ञापन
A Customer alleges dead rat coming out of mutton in Ludhiana
मटन में निकला मरा हुआ चूहा दिखाता ग्राहक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के लुधियाना के एक मशहूर ढाबे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में एक ग्राहक मटन से मरा हुआ चूहा निकलने का दावा कर रहा है। ढाबे में खाना खाने आया ग्राहक मटन में मरा चूहा दिखा रहा है। ग्राहक का कहना है कि उसने मटन ऑर्डर किया था लेकिन ढाबे में परोसे गए मटन से मरा हुआ चूहा निकला है।

विज्ञापन


वीडियो में ग्राहक और ढाबा मालिक पहले तो आपस में बहसबाजी करते दिख रहे हैं। हालांकि बाद में ढाबा मालिक व उनका स्टाफ ग्राहक से माफी मांगता है। ये वीडियो विश्वकर्मा चौक के पास एक ढाबे का बताया जा रहा है। वहीं ढाबा मालिक हनी का कहना है कि कुछ लोग अपने परिवार के साथ खाना खाने आए थे और इन लोगों ने साजिश के तहत ढाबे का नाम खराब करने की नीयत से मटन में मरा हुआ चूहा गिराया। 
विज्ञापन


ढाबा मालिक ने तर्क दिया कि वह साफ सफाई का खास ध्यान रखते हैं और उनके ढाबा पर कोई भी विभाग आकर जांच कर सकता है। उनका कहना है कि यह व्यक्ति तीन महीने पहले भी ढाबे में आया था। उस समय भी बिल में छूट और सब्जी में ग्रेवी कम होने का बहाना बना काफी झगड़ा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जालंधर में कुलचे से निकला कॉकरोच, खूब हुआ हंगामा

उधर, जालंधर में डीएवी कॉलेज के पास एक कुलचे वाले की रेहड़ी पर पहुंचे एक व्यक्ति ने कुलचे से कॉकरोच निकलने का आरोप लगाया। इसके बाद वहां पर भारी हंगामा हुआ। युवक ने कहा कि कुलचे खाने के दौरान कुछ दिखा। पहले लगा कि इलायची है लेकिन जब ध्यान से देखा तो उसमें मरा कॉकरोच था। जब कुलचे वाले से बात की तो उसने मानने से साफ मना कर दिया व हंगामा करने लगा। इतना ही नहीं कुलचे वाले ने व्यक्ति पर पैसे मांगने का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि हंगामा इतना बढ़ा कि दोनों में हाथापाई तक हो गई। पीसीआर के मुलाजिम मौके पर पहुंचे और घटना का पूरा वीडियो देखा। पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं रेहड़ी वाले ने ग्राहक पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed