फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A conspiracy to attack a liquor trader was planned in Ambala jail

खुलासाः अंबाला जेल में रची गई थी शराब कारोबारी पर हमले की साजिश, लॉरेंस ने दिलाई थी कार

Thu, 04 Jun 2020 02:29 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 04 Jun 2020 02:29 PM IST
विज्ञापन
A conspiracy to attack a liquor trader was planned in Ambala jail
प्रतीकात्मक तस्वीर
चंडीगढ़ में शराब कारोबारी अरविंद सिंगला के भाई के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में नया खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक शराब कारोबारी के घर पर हमले की साजिश अंबाला जेल में रची गई। जीरकपुर निवासी जिम संचालक गुरसेवक से पूछताछ में सामने आया कि वह पिछले काफी समय से अंबाला जेल में बंद दीपू नामक शख्स के संपर्क में है। दीपू गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नजदीकी है। गुरसेवक और दीपू की दोस्ती कबड्डी खेलने के दौरान हुई थी।
विज्ञापन


दीपू किसी केस में अंबाला जेल में सजा काट रहा है। सूत्रों का कहना है कि अंबाला जेल में कुछ महीने पहले दीपू से मुलाकात करने पहुंचे गुरसेवक को उसने कहा कि बिश्नोई भाई को तेरे कुछ से काम है बात कर लेना। इसके बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की व्हाट्सएप कॉल गुरसेवक के मोबाइल पर आई। लॉरेंस ने गुरसेवक से कहा कि दो महीने बाद चंडीगढ़ में लॉकडाउन खुला है। उसके कुछ दोस्त चंडीगढ़ घूमना चाहते हैं, उनके लिए गाड़ी का इंतजाम कर दे।
विज्ञापन


जीरकपुर पुल के पास सौंपी कार
गुरसेवक ने उनके लिए गुरदीप उर्फ बब्बू की फोर्ड आइकन गाड़ी का इंतजाम किया। उनकी मुलाकात रविवार दोपहर जीरकपुर पुल के पास हुई। गुरसेवक से कार लेकर शूटर सेक्टर-33 स्थित राकेश सिंगला के घर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग करने कर कार वापस गुरसेवक को दे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं पता था कि सभी शूटर थे
पुलिस पूछताछ में गुरसेवक ने बताया कि उसे नहीं पता था कि वे लोग शूटर हैं और किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने आए हैं। हालांकि, इस दौरान गुरसेवक बार-बार वह बयानों से मुकर भी रहा है। यही वजह है कि अब रिमांड के दौरान मामले का पूरी तरह से खुलासा हो सकेगा। पुलिस को शक है कि इन शूटरों के साथ सेक्टर 33 में गुरसेवक भी मौजूद था।

गुरसेवक से कारतूस और देसी कट्टा बरामद
आईटी पार्क स्थित डीडी मॉल के पास से गिरफ्तारी होने के बाद गुरसेवक के पास से एक बिना लाइसेंस के इटालियन देशी कट्टा और आठ कारतूस व क्रेटा कार नंबर पीबी 65टी1422 बरामद हुई है। क्राइम ब्रांच टीम अब वीरवार को कोर्ट में पेश कर उसका रिमांड हासिल करेगी। गुरसेवक एलांते मॉल स्थित एक शोरूम में सेल्समैन का भी काम कर चुका है।

डिस्क बंद होने पर शराब कारोबारी पर थी नजर
कोरोना वायरस के चलते जगह-जगह कर्फ्यू और लॉकडाउन लगा हुआ था। इसके चलते सभी डिस्क बार बंद चल रहे हैं। वहीं, हाल ही में लॉकडाउन के बीच शराब ठेके खुलने पर मोटी कमाई हुई थी। पुलिस के अनुसार, शराब कारोबारियों से मोटी रकम ऐंठने के लिए दहशत का माहौल बनाया गया।


शूटर काला का नाम भी जुड़ा
सूत्रों के अनुसार, क्राइम ब्रांच की टीम ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के खास कहे जाने वाले शूटर काला, रवि व दो अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इन्हें बाद में सेक्टर 34 थाना पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed