फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   India Canada News Conspiracy Is Being Hatched From Eight Cities Of Canada To Spoil The Atmosphere In Punjab

India Canada Row: कनाडा के आठ शहरों से रची जा रही बड़ी साजिश, खुफिया एजेंसियों ने सरकार को किया आगाह

Mon, 30 Oct 2023 01:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 30 Oct 2023 01:57 PM IST
सार

 India Canada Relations: कनाडा अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। अब एक बार फिर वहां के आठ शहरों से भारत विरोधी साजिश रचे जाने का खुलासा हुआ है। खुफिया एजेंसियों ने इस बारे में पंजाब सरकार को अलर्ट किया है। वहीं खालिस्तान समर्थकों और उनके करीबियों पर नजर रखने को कहा है।

विज्ञापन
India Canada News Conspiracy Is Being Hatched From Eight Cities Of Canada To Spoil The Atmosphere In Punjab
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो। - फोटो : सोशल मीडिया (फाइल)

विस्तार

कनाडा के आठ शहरों से पंजाब में खालिस्तानी मुहिम को हवा देने की साजिश रची जा रही है। कनाडा के कुछ गुरुद्वारों का भी इसके लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। खुफिया एजेंसियों ने पंजाब सरकार को आगाह करते हुए कहा है कि खालिस्तान समर्थकों और करीबियों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जाए। विदेश में छिपे आतंकी भी पंजाब में माहौल बिगाड़ने की लगातार फिराक में हैं।

विज्ञापन


राज्य सरकार को भेजी गई रिपोर्ट में खुफिया एजेंसियों ने कनाडा के उस शहर का भी जिक्र किया है, जहां आतंकी निज्जर की हाल ही में हत्या की गई थी। कनाडा के कुछ शहरों में भारत विरोधी पोस्टर लगाए जाते रहे हैं। एजेंसियों ने कहा कि उक्त शहरों में आतंकियों व खालिस्तान समर्थकों का आना-जाना लगा रहता है। कुछ धार्मिक स्थलों की प्रबंधक समितियां भी इनकी मदद कर रही हैं। एजेंसियों ने ऐसे गुरुद्वारा प्रबंधकों की सूची भी तैयार की है। भारत में उनके करीबियों एवं रिश्तेदारों पर नजर रखने के लिए इस सूची को पंजाब सरकार के साथ साझा किया है।
विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों की तरफ से यह भी कहा गया है कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिस त्रूदो के खालिस्तान समर्थकों के पक्ष में दिए गए बयान के बाद से सर्रे, ब्रैंपटन, वैंकूवर में भारत विरोधी प्रचार में तेजी आई है। एजेंसियों ने जानकारी दी है कि खालिस्तान की मुहिम को हवा देने के लिए कनाडा के कुछ शहरों में फिर रेफरेंडम कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, पंजाब में अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर भी कनाडा में धर्म की आड़ लेकर लोगों को बरगलाया जा रहा है। वहीं, पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस विंग के एक अधिकारी के अनुसार, कनाडा के आठ शहरों में आने-जाने वाले जिन खालिस्तानियों के नाम सामने आए हैं, उनके करीबियों की निगरानी शुरू की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed