{"_id":"5f0dfd79f50f4a6d271f54cd","slug":"a-company-escaped-by-cheating-crores-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: 50 करोड़ की ठगी कर कंपनी फरार, ऐसे ग्राहकों को फंसाया, विदेश टूर का भी दिया लालच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: 50 करोड़ की ठगी कर कंपनी फरार, ऐसे ग्राहकों को फंसाया, विदेश टूर का भी दिया लालच
Wed, 15 Jul 2020 12:45 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 15 Jul 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
जालंधर के पॉश इलाके में सोने की किटी डालने का झासा देने वाली कंपनी करोड़ों की ठगी कर अपना बोरिया बिस्तर समेटकर फरार हो गई। कंपनी अपने ग्राहकों को अमेरिका तक के टूर पर भेजती थी ताकि ग्राहकों का उन पर विश्वास बना रहे। कंपनी के कार्यालय पर मंगलवार को ताला लटकता मिला और ग्राहकों का जमावड़ा देर शाम तक बढ़ गया। बाद में पता चला कि कंपनी ने पंजाब में कई स्थानों पर कार्यालय खोल रखे थे, सब पर ताला लग गया है।
विज्ञापन
कंपनी ग्राहकों से कहती थी कि अगर उनके पास कोई किटी डालता है तो वह 11 माह तक किश्त क्लाइंट से लेंगे और 12वीं किश्त वह जेब से डालेंगे। ग्राहक को उतनी कीमत का सोना मिलेगा। इसके बाद ग्राहकों की लंबी फेहरिस्त तैयार हो गई और कार्यालय में निवेश करने वालों का तांता लगने लगा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गुरमिंदर सिंह, गगनदीप व रणजीत सिंह ने विज पावर के नाम से कंपनी खोली थी। कुछ ही समय में लोगों पर इस कंपनी का इतना विश्वास बन गया था कि कई लोग 5-5 लाख रुपये की किश्त महीने में देने लगे थे। 11 माह बाद उनको 60 लाख का सोना या कैश मिल जाता था। एक स्कीम भी कंपनी चला रही थी। इसमें अगर कोई ग्राहक आगे तीन क्लाइंट लाकर देता है तो वह उसको विदेश टूर करवाएंगे। काफी लोगों को अमेरिका व कनाडा तक की सैर कंपनी की तरफ से करवाई गई।
विज्ञापन
लॉकडाउन के बाद कंपनी में निवेश कम हो गया था। इससे पहले कि लोगों को असलियत पता चलती, कंपनी संचालकों ने अपना बोरिया बिस्तर समेटा और खिसक गए। पुलिस का अनुमान है कि कंपनी के संचालक 50 करोड़ से अधिक की राशि समेटकर ले गए हैं। एसीपी मॉडल टाउन हरविंदर गिल का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मंगलवार रात को कंपनी के दो कर्मचारियों को लोगों ने खुद ही मॉडल टाऊन से दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया।