{"_id":"5fb36df9b7103174ac401b4b","slug":"a-cisf-jawan-found-dead-in-his-barrack-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईएसएफ के हवलदार ने फंदा लगाकर दी जान, 20 दिन पहले चंडीगढ़ में हुई थी तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईएसएफ के हवलदार ने फंदा लगाकर दी जान, 20 दिन पहले चंडीगढ़ में हुई थी तैनाती
Tue, 17 Nov 2020 12:02 PM IST
ajay kumar
अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़
अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 17 Nov 2020 12:02 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
सीआईएसएफ के एक हवलदार ने सेक्टर-1 स्थित अपने बैरक में फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान खेमराज (41) के रूप में हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच में अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग सका है। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि वह सेक्टर- 9 स्थित एक सचिवालय में तैनात था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सीआईएसफ का हवालदार खेमराज सेक्टर-1 स्थित बैरक में रहता था। खेमराज की करीब 20 दिन पहले जम्मू-कश्मीर से चंडीगढ़ में तैनाती हुई थी। सोमवार देर शाम बैरक में रस्सी के साथ फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
साथी ने खेमराज को फंदे से लटकता देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीएमएसएच-16 के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन