फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Chandigarh hawker offering free Chhole Bhature to anyone who got vaccinated against Covid 19

मन की बात: कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों को मुफ्त में छोले-भटूरे खिला रहा ये शख्स, अब पीएम मोदी ने की तारीफ

Sun, 25 Jul 2021 12:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 25 Jul 2021 12:46 PM IST
सार

पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर ने संजय की पहल को सलाम किया था। उन्होंने कहा था कि इस हॉकर के जज्बे को सलाम। देश के प्रति कर्तव्य और जागरूकता को देखकर मेरा दिल कृतज्ञता से भर गया है। देश के महा अभियान को सफल बनाने ये व्यक्ति कोरोना वैक्सीन लगाने वाले लोगों को मुफ्त में छोला भटूरा खिलाता है।

विज्ञापन
A Chandigarh hawker offering free Chhole Bhature to anyone who got vaccinated against Covid 19
मन की बात। - फोटो : एएनआई

विस्तार

कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए चंडीगढ़ का एक शख्स जी-जान से जुटा हुआ है। सेक्टर-29 बी के मार्केट में छोले भटूरे लगाने वाले संजय राणा कोरोना टीकाकरण करवाने वाले लाभार्थियों को मुफ्त में छोले भटूरे खिलाते हैं। वे पिछले एक महीने से इस कार्य में जुटे हैं। उनकी इस पहल की सराहना पूरे शहर में हो रही है। यूटी प्रशासन वीपी सिंह बदनौर ने भी अपने सोशल मीडिया के अकाउंट से संजय के हौसले की तारीफ कर उसे सलाम किया था।

विज्ञापन


 अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संजय की तारीफ की। मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि संजय राणा के छोले-भटूरे मुफ्त में खाने के लिए आपको दिखाना पड़ेगा कि आपने उसी दिन वैक्सीन लगवाई है। वैक्सीन का मैसेज दिखाते ही वे आपको स्वादिष्ट छोले-भटूरे दे देंगे।
विज्ञापन


संजय ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने टीवी पर देखा था कि हिमाचल के एक विधायक ने अपने दफ्तर के बाहर लिखवाया हुआ था कि कोरोना वैक्सीन लगवाए बिना ऑफिस में आना मना है। जब इसकी चर्चा घर पर हुई तो उनकी बेटी ने कहा कि पापा आप भी कुछ ऐसा करो। उसके बाद इस पहल की शुरुआत कर दी। संजय के मुताबिक उनके पास रोजाना 20-25 ग्राहक वैक्सीन लगवाकर आते हैं और इस खुशी में वे उन्हें मुफ्त में भटूरे खिलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ज्यादा से ज्यादा 30-35 लोग को खिला सकते हैं मुफ्त भटूरे
जब संजय से पूछा गया कि एक दिन में वे कितने लोगों को मुफ्त में छोले भटूरे खिला सकते हैं तो उनका कहना था कि ज्यादा से ज्यादा 30-35 लोगों को। इससे ज्यादा लोगों को खिलाया तो उनका बजट गड़बड़ा सकता है। उनका कहना है कि यदि ज्यादा लोग आते हैं तो पहले 30 लोगों को खिलाने का प्रावधान कर सकते हैं। 




साइकिल वाले छोले भटूरे के नाम से प्रसिद्ध है
संजय राणा ने बताया कि पूरे इलाके में उनकी दुकान साइकिल वाले छोले भटूरे के नाम से प्रसिद्ध है। शहर के कई नामी लोग भी उनके पास आते हैं। वे अपने छोले में लहसून, प्याज, टमाटर और तेल नहीं डालते हैं। सिर्फ मसालों का इस्तेमाल करते हैं। 40 रुपये में बिकने वाली प्लेट में तीन भटूरे होते हैं। उन्होंने बताया कि पहले उनके पिता इसी मार्केट में दुकान चलाते थे। उनके बाद वे बेच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed