फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A car-riding criminal arrested for assaulting a vegetable vendor and robbing him of his mobile phone.

Chandigarh News: सब्जी विक्रेता से मारपीट कर मोबाइल लूटने वाले आरोपी कार सवार बदमाश गिरफ्तार

Thu, 04 Jan 2024 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
A car-riding criminal arrested for assaulting a vegetable vendor and robbing him of his mobile phone.
चंडीगढ़। सेक्टर-22/23 की विभाजित सड़क पर सब्जी विक्रेता से हुई मारपीट और लूटपाट के आरोप में सेक्टर-17 थाना पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान संगरूर के रहने वाले गुरविंदर सिंह (21), हरियाणा स्थित कैथल निवासी लवदीप सिंह (23) और हरियाणा स्थित कुरुक्षेत्र के रहने वाले जसबीर सिंह (27) के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से पीड़ित से लूटा मोबाइल फोन और वारदात को अंजाम देने के लिए प्रयोग की गई टैक्सी भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सब्जी विक्रेता रमेश यादव मंगलवार सुबह करीब 5 बजे सेक्टर- 26 स्थित ग्रेन मार्केट में सब्जी की खरीदारी करने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह सेक्टर-22/23 की विभाजित सड़क पर पहुंचा तो यहां अचानक से एक सफेद रंग की कार आई। चालक ने कार उसके रास्ते में लगा दी। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता। कार में से तीन युवक बाहर आए एक युवक ने उसे पीछे से पकड़ लिया जबकि दूसरे युवक ने उस पर डंडे से वार किया तीसरे युवक ने उसे तमाचा जड़ते हुए उसकी जेब में रखा हुआ मोबाइल छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों युवक कार में सवार होकर फरार हो गए। पीड़ित ने आरोपियों की कार का नंबर देखना चाहा तो उसने पाया कि कार की नंबर प्लेट पर गीली मिट्टी लगाई हुई है जिसके चलते वह आरोपियों की कार का नंबर नोट नहीं कर पाया। पीड़ित की शिकायत के आधार पर इस केस की जांच के लिए एसएसपी कंवरदीप कौर के आदेशों पर डीएसपी गुरमुख सिंह के निर्देशन में सेक्टर-17 थाना प्रभारी राजीव कुमार ने विशेष टीम का गठन किया। टीम ने वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज और गुप्त सूचनाओं जुटाने के बाद कार का नंबर प्राप्त कर आरोपियों का सुराग लगा उन्हें काबू कर लिया। पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी गुरविंदर सिंह पिछले तीन माह से रेंट पर टैक्सी लेकर उसे चलाने का काम कर रहा था जबकि आरोपी नवदीप प्लंबर का काम करता है और तीसरा आरोपी जसबीर यमुनानगर से आईटीआई का डिप्लोमा किए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed