{"_id":"5d1cb96c8ebc3e3c6e1fcfa3","slug":"a-car-driver-threatened-to-another-driver-by-pistol","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाको राखे साइयां, मार सके न कोय: युवक पर तानी पिस्तौल, दो बार दबाया ट्रिगर लेकिन नहीं चली गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाको राखे साइयां, मार सके न कोय: युवक पर तानी पिस्तौल, दो बार दबाया ट्रिगर लेकिन नहीं चली गोली
Thu, 04 Jul 2019 01:09 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 04 Jul 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
मामूली विवाद के चलते मंगलवार की देर शाम किप्स मार्केट में एक कार चालक ने दूसरे पर फायर करने की कोशिश की। संयोग से दोनों गोलियां चली नहीं। जैसे आरोपी ने तीसरा फायर करना चाहा।
विज्ञापन
उसके हाथ से पिस्तौल नीचे गिर गई। इसके बाद आरोपी अपनी बीएमडब्ल्यू कार में फरार हो गया। थाना डिवीजन नंबर पांच पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
तैश में आकर युवक ने पिस्तौल निकाल लिया और मेरे दोस्त दविंदर मांगट की तरफ दो फायर करने की कोशिश की। गोली चली नहीं। हड़बड़ाहट में उसका पिस्तौल हाथ से गिर गया।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी कार लेकर फरार हो गया। एएसआई मलकीत सिंह का कहना है कि अभी जांच चल रही है। गाड़ी के नंबर से एड्रेस निकालने की कोशिश चल रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।