फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A accused of Fraud case arrested by Police

नौकरी लगवाने के नाम पर करोड़ों की ठगी, एयर इंडिया के चार पूर्व कर्मचारियों को बनाया शिकार

Wed, 25 Dec 2019 01:18 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 25 Dec 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
A accused of Fraud case arrested by Police
प्रतीकात्मक तस्वीर

रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह का सीआईए-2 ने भंडाफोड़ किया है। गिरोह ने बहादुरगढ़ में एयर इंडिया के चार पूर्व कर्मचारियों से एक करोड़ 68 लाख रुपए ठग लिए थे और उक्त रुपयों से प्रॉपर्टी खरीद ली। पकड़े गए एक आरोपी से पुलिस ने 70 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। मंगलवार को अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


गिरोह में एयर इंडिया का पूर्व कर्मचारी और उसका बेटा भी शामिल 
नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले इस गिरोह में चार सदस्य है। जिनमें एयर इंडिया का पूर्व कर्मचारी एवं उसका बेटा और दो लोग और शामिल है। पांच लोगों के साथ ठगी हुई, जिनमें से चार बहादुरगढ़ के हैं और ये सभी एयर इंडिया में ही काम कर चुके हैं। मुख्य आरोपी एयर इंडिया में काम कर चुके बलजीत के इन सभी लोगों से दोस्ताना संबंध थे। उन्हीं संबंधों के आधार पर उसने लोगों को चूना लगाया। बलजीत को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। अब मामले में बलवान को पकड़ा गया है। 
विज्ञापन


ऐसे आया था मामला सामने
सीआईए-2 ऑफिस में आयोजित प्रेसवार्ता में डीएसपी अजायब सिंह ने कहा कि मई माह में एचएल सिटी के निवासी रोहताश ने शिकायत दी थी कि उसके परिचित बलजीत सिंह ने बेटे को रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 45 लाख रुपये ठग लिए। बेटे की नौकरी तो लगी नहीं, रुपए भी वापस नहीं दिए। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत आने पर इस गिरोह के सदस्यों की तलाश में थी। मामले में अब सीआईए-2 ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बलवान के ऑफिस में बनी योजना

बलवान ने पूर्ण नगर पालम में स्थित अपने मकान के ग्राउंड फ्लोर पर जिम खोल रखा है। फर्स्ट फ्लोर पर मोनोपली नाम से एक दफ्तर खोला है। बलजीत से बलवान की जान-पहचान थी। बलजीत और प्रतीक अक्सर बलवान के पास आते थे। वहीं पर रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की योजना बनी। 

इन लोगों से हुई ठगी
योजना के तहत ही बलजीत ने बहादुरगढ़ निवासी रोहताश को उसके लड़के की रेलवे में नौकरी लगवाने की एवज में 45 लाख रुपये देने बारे बात हुई। अप्रैल 2017 में चेक व नगद राशि सहित 45 लाख रुपये उसने दे दिए। इसी प्रकार से एयर इंडिया में सर्विस करने वाले चार अन्य लोगों ने भी गिरोह के झांसे में आकर अपने रिश्तेदारों की रेलवे में नौकरी लगवाने के संबंध में लाखों रुपये दिए। जिनमें सुरेश निवासी तरुण विहार दिल्ली ने करीब 31 लाख रुपये, आनंद निवासी बहादुरगढ़ ने करीब 31 लाख 50 हजार, जय भगवान निवासी बहादुरगढ़ ने करीब 36 लाख रुपये तथा सुरेंद्र निवासी बहादुरगढ़ ने करीब 25 लाख रुपये अपने रिश्तेदारों की रेलवे में नौकरी लगवाने की एवज में दिए। 

खरीद ली प्रॉपर्टी
षड्यंत्र के तहत उपरोक्त लोगों से प्राप्त करीब एक करोड़ 68 लाख रुपयों को बलजीत, प्रतीक, संदीप व बलवान चारों ने आपस में बांट लिया। पकड़े गए आरोपी बलवान ने अपने हिस्से में आए 39 लाख 25 हजार रुपये में और पैसे मिलाकर डीडीए में फ्लैट खरीद लिया। अन्य आरोपियों ने भी प्रॉपर्टी में पैसा इन्वेस्ट कर दिया।

अन्य आरोपी भी होंगे जल्द गिरफ्त में 
सीआईए-2 प्रभारी सत्यवान ने बताया कि आरोपी बलवान को बहादुरगढ़ इलाके से गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से 70 हजार रुपये बरामद कर लिए गए है। मास्टर माइंड बलजीत पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। बलवान को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। बलजीत का बेटा प्रतीक व आरोपी संदीप पकड़ से बाहर हैं। शीघ्र ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed