{"_id":"ec59c4d36c553b722c5da7ae12183381","slug":"9th-legal-ad-clinic","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में खुला 9वां लीगल एड क्लीनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में खुला 9वां लीगल एड क्लीनिक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 25 Jan 2014 04:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एवं स्टेट लीगल सर्विस अथारिटी के मुख्य संरक्षक जस्टिस संजय कृष्ण कौल व अथारिटी के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस हेमंत गुप्ता की मौजूदगी में बड़ैल के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को 9वां लीगल एड क्लिनिक खोला गया।
इस दौरान विडियो-कांफ्रें सिंग के जरिए सुप्रीम कोर्ट के समक्ष यह उद्घाटन प्रक्रिया पूरी की गई। लीगल सर्विस अथारिटी के सदस्य एवं अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश लाल चंद ने इस क्लीनिक का उद्घाटन किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के क्लीनिक्स कानून को व्यवहारिक तरीके से पैरा लीगल वालंटियर्स के बीच शिक्षा के रुप में पहुंच रहा है। ऐसे क्लीनिक्स का मकसद लोगों के घरों तक कानूनी सुविधाएं पहुंचाना है।
विज्ञापन
यह क्लिनिक बुड़ैल के करीब 15 हजार लोगों को सेवा प्रदान करेगा। इनमें कई माइग्रेंट्स लेबर को भी मदद मिलेगी। उद्घाटन समारोह के दौरान पैरा लीगल वालंटियर डा. नरेशानंद, एडवोकेट अल्का शर्मा, सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट के सुनील दत्त ने इन क्लीनिक्स के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस दौरान स्कूल की प्रिंसीपल तेजिंद्र पाल कौर, वाइस प्रिंसीपल पुष्कर, लॉ अफसर राजेश्वर सिंह इत्यादि ने भी इन क्लीनिक्स की प्रशंसा की। नेशनल लीगल सर्विस अथारिटी की तरफ से स्टेट लीगल सर्विस अथारिटी के सहयोग से समाज के पिछड़े व जरूरतमंद इलाकों में लीगल एड क्लीनिक्स के निर्माण को लेकर प्रयत्नशील है।
नेशनल लीगल सर्विस अथारिटी (लीगल एड क्लीनिक्स) रेगुलेशन 2011 के तहत चंडीगढ़ के पहले गांव में पिछले साल 22 जुलाई को रामदरबार में यह क्लिनिक खोला गया था।
यह बापूधाम कालोनी, कालोनी नंबर-4, डड्डूमाजरा कालोनी, रामदरबार व मलोया व अब बुड़ैल में हैं। वहीं यह लीगल क्लीनिक्स पीयू के डिपार्टमेंट ऑफ लॉ व सेंटर फ ॉर ह्यूमन राइट्स एंड ड्यूटीज में भी स्थापित है।