फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   980 doctors will be recruited in Haryana in three months

हरियाणा का मानसून सत्र: तीन माह में 980 डॉक्टरों की होगी भर्ती, 1443 वाहन खरीदेगी पुलिस

Tue, 24 Aug 2021 12:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 24 Aug 2021 12:10 AM IST
सार

हरियाणा पुलिस 43.94 करोड़ रुपये की लागत से 1443 नए वाहन अपने बेड़े में शामिल करेगी। इन वाहनों के मिलने से पुलिस को निगरानी और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने में मदद मिलेगी। वाटर कैनन, ट्रक, क्रेन, चार पहिया वाहन और 1210 मोटरसाइकिल खरीदी जाएंगी। 

विज्ञापन
980 doctors will be recruited in Haryana in three months
हरियाणा विधानसभा। - फोटो : @DiprHaryana

विस्तार

आगामी तीन माह में प्रदेश सरकार 980 डॉक्टरों की भर्ती करने जा रही है। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए यह तैयारी की जा रही है। सोमवार को विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की तरफ से मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने यह जानकारी दी। विधानसभा में समालखा से कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छोक्कर द्वारा यह मामला उठाया गया। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि समालखा में अस्पताल का भवन तो अच्छा है लेकिन यहां पर डॉक्टर नहीं है। कुल 13 स्वीकृत पद हैं लेकिन मात्र दो ही डॉक्टर यहां पर कार्यरत हैं। इसके अलावा यहां एक्सरे तक की सुविधा नहीं है और न ही दवाएं हैं। मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने आश्वासन दिया कि 15 दिन में एक्सरे मशीन भेज दी जाएगी।
विज्ञापन


1443 वाहन खरीदेगी हरियाणा पुलिस 
हरियाणा पुलिस को निगरानी और कानून व्यवस्था बनाने को लेकर जल्द ही 43.94 करोड़ रुपये की लागत से 1443 नए वाहन मिलने वाले हैं। इन वाहनों में वाटर कैनन से लेकर ट्रक, क्रेन समेत चार पहिया वाहनों के साथ साथ 1210 मोटरसाइकिल होंगी। ये वाहन पुलिस चौकी और थानों को दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह जानकारी विधानसभा में इंद्री से विधायक रामकुमार कश्यप के जवाब में खराब स्वास्थ्य के चलते गैर हाजिर गृह मंत्री अनिल विज की तरफ से मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने दी। सदन में बताया गया कि इस समय हरियाणा में कुल 59 स्थायी पुलिस चौकी हैं, जिनमें कुल 77 वाहन दिए गए हैं। इनमें 25 चार पहिया वाहन और 52 बाइक हैं। इसके अलावा कुल 270 अस्थायी पुलिस चौकी हैं। इनके पास कुल 420 वाहन हैं।

18 फॉर्चयूनर और 114 बोलेरो गाड़ियां खरीदी जाएंगी। सबसे अधिक 1210 मोटरसाइकिल खरीदी जाएंगी। 8 एंबुलेंस, 5 स्टाफ कार, 6 बस, 27 मिनी बस, 14 ट्रक, 8 क्रेन, 1 वाटर कैनन, 31 केडी वैन और एक वज्र वाहन खरीदा जाना है। इसके लिए सरकार को प्रस्ताव भेज दिया गया है।

हिसार के जलघरों की मरम्मत का काम जारी
हिसार शहर की महाबीर कॉलोनी में जल घरों की विशेष मरम्मत, नवीनीकरण और गाद निकालने का कार्य जारी है। इसके लिए 593.95 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। सहकारिता मंत्री बनवारी लाल ने बताया कि कैमरी रोड हिसार में द्वितीय जलघर की विशेष मरम्मत के लिए जून, 2021 को 713.05 लाख रुपये के एक दूसरे अनुमान को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इस कार्य के लिए निविदा 25 अगस्त, 2021 को खोली जाएगी।

जींद में 30 दिन में शुरू होगा नया बस अड्डा

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि जींद में लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) विभाग द्वारा निर्मित किया गया नया बस अड्डा आगामी 30 दिन में शुरू हो जाएगा। जल्द ही इस अड्डे पर पेयजल का कनेक्शन जोड़ दिया जाएगा। नए बस अड्डे के साथ सर्विस-लेन का निर्माण किया जाएगा।

जींद के विधायक कृष्ण मिड्डा द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में चौटाला ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय मंडल के कार्यकारी अभियंता द्वारा 929.12 लाख रुपये उक्त सर्विस-लेन की लागत का अनुमान भेजा गया है, परंतु अभी तक परिवहन विभाग जींद के महाप्रबंधक द्वारा यह राशि जमा नहीं करवाई गई है। लागत राशि के जमा करवाने पर जल्द ही सर्विस-लेन का निर्माण कर दिया जाएगा।

पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए सरकार कृतसंकल्प: मनोहर लाल
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए हरियाणा सरकार कृतसंकल्प है। पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए गठित किए जा रहे विभाग को पूर्व सैनिकों और पैरा मिलिट्री के नुमाइंदों के बिना नहीं चलाया जाएगा। पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए विभाग अच्छी तरह से काम करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सैनिकों के हितों पर ठीक विचार किया जाएगा।

जताया शोक
मानसून सत्र के दौरान राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह और वीर सैनिक सिपाही मोहम्मद अजहरुद्दीन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक प्रस्ताव पढ़े गए और शोक संतप्त परिवारों के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। दो मिनट का मौन रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed