फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   973 candidates appeared for the exam for 250 seats of B.Ed in PU

Chandigarh News: पीयू में बीएड की 250 सीटों के लिए 973 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

Mon, 14 Jul 2025 02:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
973 candidates appeared for the exam for 250 seats of B.Ed in PU
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित बीएड प्रवेश परीक्षा में रविवार को कुल 92.76 प्रतिशत उम्मीदवार शामिल हुए। परीक्षा में 250 सीटों के लिए कुल 973 उम्मीदवारों ने भाग लिया। परीक्षा छह केंद्रों पर आयोजित की गई।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक प्रो. जगत भूषण ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई और किसी भी केंद्र से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों की रोकथाम के लिए मोबाइल जैमर का प्रयोग किया गया। साथ ही, पर्यवेक्षकों की तैनाती से परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित की गई।
विज्ञापन

प्रो. भूषण ने यह भी बताया कि प्रश्न पुस्तिका और उत्तर कुंजी विश्वविद्यालय की परीक्षा वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। बीएड पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए केंद्रीकृत काउंसलिंग प्रक्रिया कामन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) की मेरिट के आधार पर होगी। काउंसलिंग का पहला चरण अगस्त 2025 के दूसरे सप्ताह में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed