{"_id":"5f820ea28ebc3e91b71013ec","slug":"96-patients-of-corona-found-two-died-chandigarh-news-pkl390575742","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के 96 मरीज मिले, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के 96 मरीज मिले, दो की मौत
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में शनिवार को कोरोना के 96 नए संक्रमित मिले। वहीं, दो मरीजों की मौत हो गई, जबकि एकांतवास में रखे गए 157 मरीजों को छुट्टी मिली है। लगातार दूसरे दिन 100 से कम पॉजिटिव केस सामने आने से स्वास्थ्य विभाग के साथ प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
अनुमान लगाया जा रहा है कि धीरे-धीरे कोरोना की चेन कमजोर हो रही है। शनिवार को पॉजिटिव मिले मरीजों में 65 पुरुष और 31 महिलाएं शामिल हैं। इसके साथ जिन दो मरीजों की मौत की पुष्टि हुई, वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथ अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे। बता दें कि कोरोना से जान गंवाने वालों में खुड्डा अलीशेर निवासी 51 वर्षीय पुरुष की पंचकूला स्थित एक निजी अस्पताल में 9 अक्टूबर को मौत हो गई थी, जबकि सेक्टर-47 निवासी 65 वर्षीय पुरुष की मोहाली के एक निजी अस्पताल में 10 अक्टूबर को मौत हो गई।
पंचकूला में 67 नए मरीज मिले
पंचकूला। शनिवार को 67 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें 64 लोग पंचकूला के निवासी हैं, जबकि तीन लोग अन्य जिलों व प्रदेशों के हैं। सबसे ज्यादा सेक्टर-19 में आठ संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि कोरोना से मौत का आंकड़ा 100 तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमितों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। इन कोरोना संक्रमित मरीजों के परिजनों को आइसोलेट करने का काम जारी है। डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि सीआरपीएफ में एक, कालका में पांच, खंगेसरा में छह, एमडीसी-4 में दो, एमडीसी-5 में पांच, पिंजौर में दो, पावर कॉलोनी में एक, रायपुररानी में एक, राजीव कॉलोनी में एक, सेक्टर-1 में एक, सेक्टर-11 में तीन, सेक्टर-12 ए में एक, सेक्टर-15 में दो, सेक्टर-16 में चार, सेक्टर-17 में तीन, सेक्टर-19 मेें 8, सेक्टर-2 में एक, सेक्टर-20 में सात, सेक्टर-21 में दो, सेक्टर-25, सेक्टर-26, सेक्टर-27, सेक्टर-4, सेक्टर-7 में एक-एक, सेक्टर-9 में दो मामले पाजिटिव मिले हैं। इन क्षेत्रों को कंटेनमेंट किया जा रहा है।