फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   94 Year old Entrepreneur Harbhajan Kaur of Chandigarh appeared in Kaun Banega Crorepati

जिंदगी जिंदादिली का नाम: कुछ कर गुजरने की जिद थी, 94 की उम्र में बनीं उद्यमी...अब केबीसी पहुंचीं हरभजन कौर

Wed, 24 Aug 2022 12:48 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 24 Aug 2022 12:48 PM IST
सार

हरभजन कौर ने करीब चार साल पहले यानी 90 साल की उम्र में ‘हरभजन कौर- बेसन की बर्फी’ स्टार्टअप शुरू किया। अब ये ब्रांड बन चुका है। बर्फी के साथ आचार, कई तरह की चटनियां, पंजीरी व अन्य चीजें भी अब बनाई जा रही हैं।

विज्ञापन
94 Year old Entrepreneur Harbhajan Kaur of Chandigarh appeared in Kaun Banega Crorepati
हरभजन कौर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-36 सी में रहने वाली 94 वर्षीय हरभजन कौर मंगलवार रात कौन बनेगा करोड़पति के कार्यक्रम में दिखीं। अमिताभ बच्चन ने भी उनके हौसले और जज्बे को सलाम किया। हरभजन कौर ने पूरी जिंदगी खुद कुछ नहीं कमाया तो उम्र के आखिरी पड़ाव में उन्हें ये बात खली। इसके बाद उन्होंने कुछ करने की ठानी और अब 94 वर्ष की उम्र में वो एक सफल उद्यमी हैं। वह देश के कोने-कोने में अपने हाथ की बनी स्पेशल बर्फी पहुंचा रही हैं।

विज्ञापन


हरभजन कौर ने करीब चार साल पहले यानी 90 साल की उम्र में ‘हरभजन कौर- बेसन की बर्फी’ स्टार्टअप शुरू किया। अब ये ब्रांड बन चुका है। बर्फी के साथ आचार, कई तरह की चटनियां, पंजीरी व अन्य चीजें भी अब बनाई जा रही हैं। हरभजन कौर की चंडीगढ़ में कोई खुद की शॉप नहीं है, लेकिन वह मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-5 से क्लाउड किचन चला रही हैं। वहां दो असिस्टेंट हैं, जो उनके निर्देशों पर काम करते हैं और कौर खुद हर हफ्ते क्वालिटी चेक के लिए जाती हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा ऑर्डर उन्हें अमेजन से मिलते हैं। इसके अलावा स्थानीय लोग दास्तां रेस्टोरेंट, स्विगी आदि से ऑर्डर करते हैं। हरभजन कौर ने कहा कि वे लोगों को यह संदेश देना चाहती हैं कि अपनी ख्वाहिशों को पूरा करने की कोई उम्र नहीं होती। हमें कभी भी हार नहीं माननी चाहिए। उनकी ग्रैंड डॉटर मल्लिका सूरी ने बताया कि वह अब शॉप खोलने की भी योजना बना रही हैं। कहा कि एक छोटी सी बात से शुरू हुआ यह स्टार्टअप, आज कहां से कहां पहुंच गया है। नानी ने पूरे परिवार के लिए एक मिसाल कायम की है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को पूरे परिवार और अन्य कुछ लोगों ने एक साथ टीवी पर उनका कार्यक्रम देखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हुई शुरुआत, 2500 रुपये कमाए तो इंडियन कॉफी हाउस गए

हरभजन कौर की तीन बेटियां हैं, जिनमें से वह चंडीगढ़ में अपनी बेटी रवीना सूरी के पास रहती हैं। एक दिन रवीना ने पूछा कि उनके मन में ऐसी कौन सी इच्छा बाकी रह गई है, जो वह पूरा नहीं कर पाईं। तब हरभजन कौर ने कहा कि उन्होंने कभी खुद कुछ नहीं कमाया, इस बात का मलाल है। बेटी ने पूछा कि आपकी इच्छा क्या है। इस पर कहा कि वह बर्फी बना सकती हैं, क्योंकि पहले दिवाली के मौके पर वह परिवार के सदस्यों के लिए काफी बर्फी बनाती थीं। यहीं से स्टार्टअप का आइडिया आया। उन्होंने कुछ किलो बर्फी बनाई। टेस्टिंग के लिए साप्ताहिक मंडी में एक स्टॉल लगा कर देखा। वहां पहले दिन 2500 रुपये की कमाई हुई। इन पैसों से वह सभी को इंडियन कॉफी हाउस लेकर गईं।

आनंद महिंद्रा के ट्वीट से मिली लोकप्रियता 

कौर ने कुछ किलो बर्फी से शुरुआत की, जो लोगों को पसंद आने लगी। जैसे-जैसे ऑर्डर की संख्या बढ़ने लगी वैसे-वैसे हरभजन कौर ने बर्फियां बनानी शुरू कर दीं। महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के मालिक आनंद महिंद्रा ने उनकी कहानी ट्वीट की, तो उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। ऑर्डर कई गुना बढ़ गए। अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर चंडीगढ़ आईं तो उनके यहां से बर्फी ऑर्डर की। उन्हें धर्मा प्रोडक्शन, कोलकाता में एक शादी में बर्फी जैसे कई बड़े ऑर्डर मिले। आईएसबी ने उन्हें स्पीच देने के लिए भी बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed