फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   9279 voters voted for NOTA in Haryana Municipal Election

हरियाणा निकाय चुनाव: 9279 मतदाताओं को 406 चेयरमैन उम्मीदवारों में से एक भी नहीं आया पसंद, नोटा का बटन दबाया

Wed, 22 Jun 2022 07:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 22 Jun 2022 07:46 PM IST
सार

नियम के अनुसार अगर ‘नोटा’ के वोट सबसे अधिक होते तो नोटा ही निर्वाचित होता और फिर से चुनाव कराया जाता। इसमें पूर्व चुनाव में मैदान में उतरे उम्मीदवारों को मौका नहीं मिलता। नोटा या उम्मीदवार बराबर वैध वोट प्राप्त करते हैं तो ऐसी स्थिति में चुनाव लड़ने वाला उम्मीदवार निर्वाचित घोषित होता।

विज्ञापन
9279 voters voted for NOTA in Haryana Municipal Election
नोटा - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा में हुए निकाय चुनाव में 9279 मतदाताओं को एक भी चेयरमैन का उम्मीदवार पसंद नहीं आया। नगर परिषद और नगर पालिकाओं के चेयरमैन पदों के लिए कुल 406 उम्मीदवार थे लेकिन इन मतदाताओं ने किसी को भी वोट न देकर अपना वोट नोटा को दिया है। सबसे अधिक पलवल नगर परिषद में 853 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया है। सबसे कम नोटा दबाने वाले मतदाता नांगल चौधरी के रहे, यहां केवल 29 वोट नोटा को मिल सके। 

विज्ञापन


परिणाम के मुताबिक जींद नगर परिषद में 599 और भिवानी में 598 वोट नोटा पर पड़े। बहादुरगढ़ में 579, कैथल में 528, नारनौल में 521, कालका में 433, टोहाना में 401, फतेहाबाद में 346, नरवाना में 303 मतदाताओं ने नोटा को वोट दिया। चुनाव आयोग ने ईवीएम में निकाय चुनाव में भी ‘नोटा’ का विकल्प दिया था। ‘नोटा’ को एक ‘काल्पनिक चुनावी उम्मीदवार’ के रूप में समझा गया। प्रदेश में कहीं भी नोटा को उम्मीदवारों से अधिक वोट नहीं मिले।
विज्ञापन


नियम के अनुसार अगर ‘नोटा’ के वोट सबसे अधिक होते तो नोटा ही निर्वाचित होता और फिर से चुनाव कराया जाता। इसमें पूर्व चुनाव में मैदान में उतरे उम्मीदवारों को मौका नहीं मिलता। नोटा या उम्मीदवार बराबर वैध वोट प्राप्त करते हैं तो ऐसी स्थिति में चुनाव लड़ने वाला उम्मीदवार निर्वाचित घोषित होता। नोटा दोबारा उच्चतम वोट पाता है तो उसके बाद चुनाव नहीं करवाया जाएगा। नोटा के बाद उच्चतम वोट प्राप्त करने वाले उम्मीदवार विजयी घोषित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
स्थान   नोटा को मिले वोट
चीका 301
हांसी 269
डबवाली 263
सोहना 209
ऐलनाबाद 203
गोहाना 170
सफीदों 160
समालखा 158
गन्नौर 138
होडल 137
झज्जर 130
शाहाबाद 129
भूना 128
बरवाला 126
पिहोवा 120
महेंद्रगढ़ 115
नारायणगढ़ 110
रतिया 105
बावल 101
चरखी दादरी 99
घरौंडा 93
पुन्हाना 90
असंध 84
रानिया 76
तरावड़ी 74
महम 70
लाडवा 67
नूंह 63
कुंडली 59
इस्माइलाबाद 57
फिरोजपुर 48
उचाना 47
राजौंद 46
साढ़ौरा 44
नांगल चौधरी 29

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed