{"_id":"62dd33cae392ce01991ce088","slug":"900-prisoners-fail-dope-test-in-amritsar-central-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोप टेस्ट में बड़ा खुलासा: अमृतसर केंद्रीय जेल में 1900 कैदियों में 900 नशे के आदी मिले, खड़े हुए कई सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोप टेस्ट में बड़ा खुलासा: अमृतसर केंद्रीय जेल में 1900 कैदियों में 900 नशे के आदी मिले, खड़े हुए कई सवाल
Sun, 24 Jul 2022 05:30 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 24 Jul 2022 05:30 PM IST
सार
जेल में लगभग 4000 कैदियों में से 1900 कैदियों के पेशाब का सैंपल लिया गया। 1900 में से लगभग 900 कैदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट्स आने के बाद जेल के अधिकारियों से संपर्क किया गया। परंतु किसी ने भी इस संबंध में अपना पक्ष नहीं दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर पुलिस ने केंद्रीय जेल के कैदियों का डोप टेस्ट करवाया। कैदियों के डोप टेस्ट में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक दिन में 1900 कैदियों का टेस्ट किया। मगर विभाग की रिपोर्ट ने सभी को हैरान कर दिया।
विज्ञापन
डोप टेस्ट में केंद्रीय जेल के 1900 कैदियों में से 900 नशे के आदी मिले हैं। कुछ दिन पहले पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब की जेलों में कैदियों के डोप टेस्ट कराने का आदेश दिया था। जेलों के अंदर नशा और फोन को पहुंचने से रोकने में सरकार जुटी है।
विज्ञापन
जेल को आमतौर पर सबसे सुरक्षित जगह माना जाता है। वहां भी नशीले पदार्थों का आसानी से पहुंच जाना और कैदियों के नशे का सेवन करना जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़ा करता है। अमृतसर केंद्रीय जेल में लगभग 4000 कैदी हैं। बीते साल जेलों की सुरक्षा में सीआरपीएफ भी तैनात की गई थी। बावजूद इसके नशा और मोबाइल फोन अंदर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
जेल में लगभग 4000 कैदियों में से 1900 कैदियों के पेशाब का सैंपल लिया गया। 1900 में से लगभग 900 कैदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट्स आने के बाद जेल के अधिकारियों से संपर्क किया गया। परंतु किसी ने भी इस संबंध में अपना पक्ष नहीं दिया है। अमृतसर के सिविल सर्जन डॉ. चरणजीत सिंह का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के तथ्यों ने बहुत कुछ स्पष्ट किया है।