{"_id":"59cf94b84f1c1bb8538b5213","slug":"9-cng-pumps-to-open-for-city-beautiful-pollution-free","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ को प्रदूषणमुक्त बनाएंगे 9 CNG पंप, जानिए कहां-कहां खुलेंगे?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ को प्रदूषणमुक्त बनाएंगे 9 CNG पंप, जानिए कहां-कहां खुलेंगे?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 01 Oct 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
Petrol Pump
डीजल व पेट्रोल की गाड़ियों से होने वाले प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए यूटी प्रशासन ने शहर में 9 और सीएनजी पंप खोलने की मंजूरी दे दी है। बता दें ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने शहर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए डीजल ऑटो के संचालन पर रोक लगा दी है। अब शहर में ज्यादा से ज्यादा सीएनजी पंप खोलने की तैयारी की जा रही है। प्रशासन नवंबर तक शहर में दो सीएनजी पंप खोलने की तैयारी कर रहा है। सेक्टर-17 और 37 में नवंबर माह के अंत तक सीएनजी पंप खोलने की प्लानिंग की गई है।
चंडीगढ़ से दिल्ली के बीच सीएनजी कॉरिडोर तैयार करने की दिशा में प्रशासन ने यह कदम उठाया है। ताकि शहर में सीएनजी गाड़ियों को बढ़ावा दे सके। चंडीगढ़ से दिल्ली के बीच अब सीएनजी कारें फर्राटा भरती नजर आएंगी। सस्ते डीजल के चक्कर में जेब और पर्यावरण दोनों ही लिहाज से महंगी कारों की सवारी के दिन अब लद गए। पेट्रोल और डीजल कार के मुकाबले सीएनजी कारों का खर्च आधा होगा। बीच रास्ते सीएनजी खत्म होने की चिंता भी नहीं रहेगी।
डायरेक्टर ट्रांसपोर्ट अमित तलवार ने बताया कि शहर में अभी चार जगह सीएनजी स्टेशन खोले जा चुके है। इनमें सेक्टर-56, 37, 17 और 20 में सीएनजी फिलिंग पंप खोलने की मंजूरी पहले ही मिल चुकी है। अब शहर के 9 अन्य पेट्रोल पंप पर सीएनजी फिलिंग स्टेशन शुरू किए जाएंगे। इसके लिए अदानी गैस प्राइवेट लिमिटेड के साथ काम जारी है।

प्रतीकात्मक चित्र
डीजल ऑटो को सीएनजी में बदलने पर 30 हजार की सब्सिडी
डायरेक्टर ट्रांसपोर्ट अमित तलवार ने बताया कि प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने डीजल ऑटो को सीएनजी में बदले जाने पर 30 हजार रुपए सब्सिडी दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब तक शहर में 500 के करीब डीजल ऑटो सीएजनी में बदले जा चुके हैं। एडिशनल सेक्रेटरी एसटीए राजीव तिवारी ने बताया कि वर्ष 2008 में सभी एलपीजी से चलने वाले ऑटो को शहर में मंजूरी दी गई थी। 2014 में यूटी प्रशासन ने नोटिफिकेशन जारी कर डीजल ऑटो पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया था।
पंचकूला में 3 और मोहाली में 4 सीएनजी आउटलेट्स
इंडियन ऑयल अदानी गैस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से हरियाणा के जिला पंचकूला में 3 सीएनजी आउटलेट्स और मोहाली में 4 जगह सीएनजी आउटलेट्स खोले जाएंगे। प्राप्त जानकारी के मोहाली के सेक्टर-56 में, फेज-11, बनूड रोड पर सीएनजी पंप आउटलेट्स खोला जाएगा। साथ ही पंचकूला में सेक्टर-5 केसी सिनेमा, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 और सेक्टर-16 में सीएनजी आउटलेट खोला जाएगा।

इन 9 जगहों पर खुलेंगे सीएनजी स्टेशन
इन 9 जगहों पर खुलेंगे सीएनजी स्टेशन
सेक्टर-10 बी
सेक्टर-17 बी
सेक्टर-20 सी
सेक्टर-31 बी
सेक्टर-34 बी
सेक्टर- 39 डी
सेक्टर- 42 सी
सेक्टर- 46 डी
सेक्टर- 56 पेट्रोल पंप
सेक्टर-10 बी
सेक्टर-17 बी
सेक्टर-20 सी
सेक्टर-31 बी
सेक्टर-34 बी
सेक्टर- 39 डी
सेक्टर- 42 सी
सेक्टर- 46 डी
सेक्टर- 56 पेट्रोल पंप