फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   88-year-old woman dies from Corona, had got all the doses of vaccine

Chandigarh News: कोरोना से 88 वर्षीय वृद्धा की मौत, लगवा रखी थीं टीके की सभी खुराक

Mon, 27 Mar 2023 01:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
88-year-old woman dies from Corona, had got all the doses of vaccine
चंडीगढ़। शहर में रविवार को कोरोना से एक और मौत हो गई। पिछले एक महीने में कोरोना से यह दूसरी मौत है। मृतक की पहचान 88 वर्षीय वृद्धा के रूप में हुई। उन्होंने जीएमएसएच-16 में इलाज के दौरान दम तोड़ा। उन्हें कोरोना के साथ कोरोनरी आर्टरी डिजीज, सांस की बिमारी, उच्च रक्तचाप और किडनी की बिमारी थी। खास बात यह है कि उन्होंने कोविड की सभी खुराक लगवा रखीं थीं। बता दें कि शहर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। रविवार को शहर में कोरोना के पांच नए केस सामने आए। इसके साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या 32 हो गई। नए मरीजों में सभी महिलाएं हैं। पिछले 24 घंटों में 329 कोरोना के नमूने जांचे गए। विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना की यह रफ्तार चिंताजनक है क्योंकि वर्तमान में लोगों में मौसम बदलाव के कारण फ्लू भी अधिक हो रहा है। ऐसे में डॉक्टरों की हिदायत है कि खांसी-जुकाम, बुखार होने पर डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। उधर, पिछले सात दिनों में क्वारंटीन का समय पूरा कर चुके तीन मरीजों को रविवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जबकि अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड पर तीन मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed