फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   87-year-old elderly killed, three employees infected in Advisor office

कोरोना से वृद्ध की मौत, दो दिन में 174 केस मिले

Mon, 17 Aug 2020 02:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
87-year-old elderly killed, three employees infected in Advisor office
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। शहर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। वायरस के संक्रमण में सेक्टर-40 निवासी 87 वर्षीय बुजुर्ग ने जहां दम तोड़ दिया, वहीं बीते दो दिनों में 174 केस मिलने से हड़कंप मचा रहा। राजभवन के बाद अब एडवाइजर मनोज परिदा के कार्यालय में भी तीन कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें दो क्लर्क और एक स्टेनो ऑफिसर शामिल हैं। इसे देखते हुए एडवाइजर के प्राइवेट सेक्रेटरी का भी टेस्ट किया गया, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
वहीं, जीएमसीएच-32 में भी कोरोना की चेन टूटने का नाम नहीं ले रही। रविवार को भी यहां के 7 डॉक्टर और 7 नर्सिंग ऑफिसर पॉजिटिव पाए गए। बता दें कि इससे पहले अस्पताल में एक बार 27 और दूसरी बार 17 पॉजिटिव केस आ चुके हैं। इनमें कई डॉक्टर और अन्य स्टाफ शामिल हैं। अस्पताल में लगातार मिल रहे कोराना संक्रमितों के कारण अस्पताल में डॉक्टर और नर्सिंग ऑफिसर दहशत में हैं। उनका कहना है कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण संक्रमण तेजी से फैल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-40 निवासी 87 वर्षीय बुजुर्ग कई अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे। वहीं, कोरोना के 46 मरीज ठीक हुए हैं तो उन्हें अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया है। प्रशासन के मुताबिक, 15 अगस्त को 81 नए मरीज मिले जबकि 27 मरीज ठीक हुए। पॉजिटिव केसों में हल्लोमाजरा, सेक्टर-32, इंडस्ट्रियल एरिया, सेक्टर 35, सेक्टर 38, सेक्टर 37, सेक्टर 40, सेक्टर 41 के लोग शामिल हैं। इनके अलावा मलोया में 48 वर्षीय पुरुष इसकी चपेट में आ गया। रामदरबार की युवती, सेक्टर 26 में वृद्ध, सेक्टर 42 का युवक, सेक्टर 21 में 36 वर्षीय युवक, सेक्टर 37 में महिला, सेक्टर 27 में दो युवक कोरोना पीड़ित मिले। इसी तरह मनीमाजरा, सेक्टर 33, सेक्टर सात, सेक्टर 33, सेक्टर 45, सेक्टर 15, सेक्टर 12, किशनगढ़, डड्डूमाजरा, सेक्टर 14, सेक्टर 18, सेक्टर 24, सेक्टर 23, सेक्टर 50, कजहेड़ी, सेक्टर 38 में भी कोरोना के केस आए हैं। बापूधाम में भी एक केस सामने आया है। ठीक हुए मरीज सेक्टर 8, सेक्टर 41, डड्डूमाजरा, सेक्टर 63, मौलीजागरां के हैं। बापूधाम के पांच लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। रामदरबार, सेक्टर 20, सेक्टर 48, रायपुर खुर्द, सेक्टर 45, धनास और सेक्टर 46 के लोग भी कोरोना से ठीक हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह 16 अगस्त को 93 केस पॉजिटिव आए और 19 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। पॉजिटिव केस सेक्टर 15 में सर्वाधिक नौ आए। इसके अलावा सेक्टर 49, सेक्टर 45, सेक्टर 21, सेक्टर सात, खुड्डा लाहौरा, धनास, मनीमाजरा, सेक्टर 32, 40, 8, 4, 47, सेक्टर 20, 24, 38 वेस्ट, पलसोरा, सेक्टर 49, सेक्टर 63, डड्डू माजरा, इंडस्ट्रियल एरिया फेस एक, मॉली जांगरान में मरीज मिले हैं। ठीक हुए मरीजों में सेक्टर 45, 32, 48, 47 के लोग शामिल हैं। हैल्लो माजरा, धनास, बुड़ैल, पीजीआई कैंपस, जीएमसीएच 32 के कर्मचारी ठीक हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed