{"_id":"7ba03d3bebf22bd087755d015b662b23","slug":"84-riots-re-examined-by-sit-of-accused-tytler-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘दंगा आरोपी टाइटलर की फिर से कराई जाएगी जांच’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘दंगा आरोपी टाइटलर की फिर से कराई जाएगी जांच’
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
Updated Mon, 30 Mar 2015 09:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदीश टाईटलर 84 के दंगों के आरोपी हैं। स्पेशल इनवेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) से मामले की फिर से जांच करवाई जाएगी ताकि दंगा पीड़ितं सिखों को इंसाफ दिलाया जा सके। ये बातें केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहीं।
विज्ञापन
कौर ने मानसा जिले के गांव मत्ती समेत हीरो कला, खीवा खुर्द, भूपाल, जस्सडवाला, मौजो कला, अनूपगढ़, अलीशेर खुर्द व अलीशेर कला गांवों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि गांवों के विकास के लिए फंड की कमी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने गांव मत्ती व गुड़थड़ी में करीब 4 करोड़ की लागत से बनने वाली खालों का नींव पत्थर रखा। इसके अलावा आरएसवाईके अधीन गांव मत्ती में 11.84 किलोमीटर व गांव गुडथड़ी में 6.9 किलोमीटर लंबी करीब ढाई करोड़ की लागत के साथ बनी भूमिगत सिंचाई पाईप का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन
इस उपरांत गांव खीवा दियालूवाला में करीब 1 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत के साथ बने नए वाटर वर्क्स का उद्घाटन किया और इंदिरा आवास योजना तहत 167 लाभपात्रियों को करीब 43 लाख रुपये के पवानगी पत्र भी सौंपे।
इस मौके पर विधायक प्रेम मित्तल, विधायक चतिन सिंह समाओ, डीसी भूपिंदर सिंह राय, एसएसपी भूपिंदर सिंह खटड़ा, नगर काउंसिल के अध्यक्ष बलविंदर सिंह काका, सीनियर उपाध्यक्ष गुरमेल सिंह, जिलाध्यक्ष प्रेम अरोड़ा हाजिर थे।