{"_id":"608ce537d9a1ce2aa75dff12","slug":"83-percent-patients-of-corona-came-to-hospital-in-critical-condition-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में बढ़ी चिंता: गंभीर हालत में ही अस्पताल पहुंच रहे 83 फीसदी गंभीर, स्वास्थ्य विभाग भी हैरान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में बढ़ी चिंता: गंभीर हालत में ही अस्पताल पहुंच रहे 83 फीसदी गंभीर, स्वास्थ्य विभाग भी हैरान
Sat, 01 May 2021 10:51 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 01 May 2021 10:51 AM IST
सार
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू भी गंभीर मरीजों के इस बढ़ते आंकड़ों को लेकर काफी चिंतित हैं। उन्होंने बताया कि कोविड मरीजों द्वारा गंभीर लक्षण आने पर अस्पताल पहुंचने की दर बहुत ज्यादा है।
विज्ञापन
पंजाब में कोरोना।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संक्रमण को लेकर पंजाब की चिंताएं कम नहीं हो रही हैं। कोरोना संक्रमण का शिकार हो रहे प्रदेश के 83 फीसदी मरीज गंभीर हालत में अस्पताल पहुंच रहे हैं, जबकि अस्पताल पहुंचने वाले संक्रमितों में मध्यम और हल्के लक्षणों का आंकड़ा काफी कम है। पहली बार संक्रमण को लेकर बने ऐसे हालात को लेकर प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा भी हैरान है।
विज्ञापन
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू भी गंभीर मरीजों के इस बढ़ते आंकड़ों को लेकर काफी चिंतित हैं। उन्होंने बताया कि कोविड मरीजों द्वारा गंभीर लक्षण आने पर अस्पताल पहुंचने की दर बहुत ज्यादा है। रिकॉर्ड के अनुसार 1 जनवरी से 12 अप्रैल तक पहली बार स्वास्थ्य संस्थाओं में आने वाले 83.92 प्रतिशत मरीजों की हालत गंभीर थी, जबकि 0.11 प्रतिशत मध्यम लक्षणों वाले और सिर्फ 7 प्रतिशत मरीज हलके लक्षणों वाले हैं।
विज्ञापन
हालांकि पंजाब सरकार और स्वास्थ्य विभाग इसको लेकर काफी चिंतित हैं। ऐसे हालात पर अंकुश लगाने के लिए संयुक्त रूप से विभागों के आला अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया जा रहा है। राज्य में संक्रमण के फैलाव के दायरे को कम करने के लिए लगाई जाने वाली बंदिशें इसी कार्ययोजना का हिस्सा हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि यदि जरूरत पड़ी तो राज्य के हालात को सुधारने के लिए इन बंदिशों में और भी वृद्धि की जाएगी।
विज्ञापन
पंजाब में 114 मौतें, 6132 नए मामले सामने आए, 99 की हालत गंभीर
पंजाब में शुक्रवार को कोरोना से 114 की मौत हो गई जबकि 6132 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा 99 संक्रमितों की हालत गंभीर बनी हुई है। शुक्रवार को लुधियाना में 20, अमृतसर में 17, पटियाला में 12, मोहाली में 8, गुरदासपुर, मुक्तसर, जालंधर में 7-7, संगरूर में 6, फिरोजपुर व होशियारपुर मेें 5-5, फतेहगढ़ साहिब, कपूरथला, पठानकोट, फाजिल्का में 3-3, नवांशहर, बरनाला, फरीदकोट, मोगा में 2-2 संक्रमितों की मौत हो गई। अब तक संक्रमण से सूबे में 9022 लोगों की मौत हो चुकी है। सूबे में इस समय 55798 मामले सक्रिय हैं। इनमें 669 को सांस लेने में परेशानी होने पर आक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।