फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   83 percent cases of stubble burning reduced in Punjab

Stubble Burning: पंजाब में पराली जलाने के 83 फीसदी मामले घटे, मगर हवा अब भी खराब श्रेणी में

Fri, 24 Nov 2023 06:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 24 Nov 2023 06:34 PM IST
सार

शुक्रवार को बठिंडा का एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में रहा। यहा वायु गुणवत्ता सूचकांक 384 तक पहुंच गया। वहीं अमृतसर का 270, जालंधर का 258, लुधियाना का 236, मंडी गोबिंदगढ़ का 235, पटियाला का 166 व खन्ना का एक्यूआई 183 दर्ज किया गया।

विज्ञापन
83 percent cases of stubble burning reduced in Punjab
फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में पराली जलाने के मामले 83 फीसदी की कमी दर्ज की गई है लेकिन वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) अब भी खराब श्रेणी में बना है। आंकड़ों के मुताबिक 17 नवंबर के बाद से पराली जलाने के मामलों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। 17 नवंबर को पराली जलाने के 1150 मामले सामने थे। इसकी तुलना में शुक्रवार को पराली जलाने 191 मामले सामने आए हैं। मगर पंजाब की हवा में अब भी प्रदूषण फैला है। 

विज्ञापन


माहिरों के मुताबिक 27 नवंबर को पंजाब में बारिश की संभावना है। इसके बाद से एक्यूआई स्तर में सुधार हो सकता है। इससे हवा में मौजूद धूल के बारीक कण साफ हो जाएंगे। आंकड़ों के मुताबिक 18 नवंबर को पराली जलाने के 637, 19 नवंबर को 740, 20 नवंबर को करीब 600, 21 नवंबर को 513, 22 को 512 और 23 को नवंबर को 205 सामने आए थे। 
विज्ञापन


शुक्रवार को सबसे अधिक पराली मोगा में जली। यहां 54 मामले सामने आए हैं जबकि फाजिल्का में 34, फिरोजपुर में 23, फरीदकोट में 13, बठिंडा में आठ, मानसा व मुक्तसर में 11-11, पटियाला में पांच व संगरूर जिले में आठ मामले रिपोर्ट हुए हैं। शुक्रवार को बीते दो सालों की अपेक्षा ज्यादा पराली जली है। साल 2021 में आज के ही दिन 34 मामले और 2022 में 66 मामले सामने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वर्ष पराली जलाने के कुल मामले 36514 सामने आए हैं। वहीं 2021 में 71070 और 2022 में 49810 स्थानों पर पराली जली थी। शुक्रवार को बठिंडा का एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में रहा। यहा वायु गुणवत्ता सूचकांक 384 तक पहुंच गया। वहीं अमृतसर का 270, जालंधर का 258, लुधियाना का 236, मंडी गोबिंदगढ़ का 235, पटियाला का 166 व खन्ना का एक्यूआई 183 दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed