पंजाब पुलिस में डीएसपी स्तर के 80 अधिकारियों का तबादला, पढ़ें- किसे-कहां मिली नियुक्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब पुलिस प्रमुख की ओर से सोमवार को पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए डीएसपी स्तर के 80 पुलिस अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किए गए। इस आदेश के तहत, हेमंत कुमार को डीएसपी मुख्यालय मुक्तसर साहिब, गुरजीत सिंह को डीएसपी सिटी -1 बठिंडा, संजीव सिंगला को डीएसपी मुख्यालय बठिंडा, कुलवंत सिंह को डीएसपी पीबीआई (होमिसाइड एंड फॉरेंसिक) बठिंडा, राजेश कुमार को डीएसपी इंटेलिजेंस पंजाब, धर्मपाल को डीएसपी स्पेशल ब्रांच और क्रिमिनल इंटेलिजेंस कपूरथला, हरिंदर सिंह को एसीपी-4 मॉडल टाउन जालंधर, कुलजिंदर सिंह डीएसपी सब डिवीजन पट्टी, गुरप्रीत सिंह डीएसपी मुख्यालय मोगा, सतविंदर सिंह डीएसपी सबडिवीजन फरीदकोट, लखबीर सिंह डीएसपी हरगोबिंदपुर लगाया गया है।
वहीं संजीव कुमार डीएसपी स्पेशल ब्रांच और क्रिमिनल इंटेलिजेंस गुरदासपुर, सतनाम सिंह डीएसपी सब डिवीजन फिरोजपुर, सुरिंदर पाल डीएसपी 13वीं बटालियन पीएपी, तरलोचन सिंह डीएसपी सब डिवीजन निहाल सिंह वाला, तलविंदर सिंह गिल डीएसपी सब डिवीजन रोपड़, लखबीर सिंह डीएसपी सब डिवीजन बरनाला, परमिंदर सिंह डीएसपी सबडिवीजन जैतो फरीदकोट बनाया गया है।
मेहताब सिंह एएसपी सब डिवीजन सुनाम, सुखविंदर पाल सिंह डीएसपी स्पेशल ब्रांच और क्रिमिनल इंटेलिजेंस संगरूर, बलजिंदर सिंह डीएसपी सब डिवीजन बुढलाडा, जसपिंदर सिंह डीएसपी स्पेशल ब्रांच और क्रिमिनल इंटेलिजेंस खन्ना, परमजीत सिंह डीएसपी सब डिवीजन फगवाड़ा, सुरिंदर चंद डीएसपी डिटेक्टिव कपूरथला, विशालजीत सिंह एसीपी डिटेक्टिव अमृतसर, मंजीत सिंह डीएसपी कमांड सेंटर गुरदासपुर, योगीराज डीएसपी 82वीं बटालियन चंडीगढ़, संदीप सिंह डीएसपी 82वीं बटालियन पीएपी चंडीगढ़ (सीएडी, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध पंजाब चंडीगढ़ का अतिरिक्त प्रभार), मंजीत सिंह डीएसपी सब डिवीजन फतेहगढ़ साहिब, रामिंदर सिंह डीएसपी सब डिवीजन श्री आनंदपुर साहिब, दविंदर सिंह डीएसपी पीबीआई एनडीपीएस रोपड़ लगाए गए हैं।
परमजीत सिंह डीएसपी सब डिवीजन धूरी, रछपाल सिंह डीएसपी कमांड सेंटर बरनाला, भूपिंदर सिंह डीएसपी सब डिवीजन मलोट, मनमोहन सिंह ओलख डीएसपी सबडिवीजन मानसा, हरजिंदर सिंह डीएसपी सिटी फिरोजपुर, गुरदीप सिंह डीएसपी पीबीआई महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध फिरोजपुर, मोहन सिंह एसीपी एयरपोर्ट अमृतसर, परविंदर कौर डीएसपी सिटी बटाला, बाल कृष्ण सिंगला डीएसपी पीबीआई एनडीपीएस बटाला, प्रेम कुमार डीएसपी विजिलेंस ब्यूरो पंजाब, दलजीत सिंह डीएसपी सबडिवीजन टांडा, गुरप्रीत सिंह डीएसपी मुख्यालय होशियारपुर, परमिंदर सिंह डीएसपी पीएसडी करतारपुर, सुरिंदर पाल एसीपी इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम अमृतसर, केवल किशोर डीएसपी विजिलेंस ब्यूरो पंजाब नियुक्त किए गए हैं।
भरपुर सिंह डीएसपी सब डिवीजन पाटन, दलबीर सिंह डीएसपी 36वीं बटालियन पीएपी बहादुरगढ़, रविइंदर सिंह डीएसपी सब डिवीजन धारकलां, सुखजिंदरपाल डीएसपी इंटेलिजेंस विंग पंजाब, प्रवीश चोपड़ा एसीपी सेंट्रल अमृतसर, सुखजिंदर सिंह एसीपी पीबीआई आर्थिक अपराध और साइबर अपराध अमृतसर, जंग बहादुर एसीपी मुख्यालय लुधियाना लगाया गया है।
पुनीत सिंह डीएसपी कमांड सेंटर पटियाला, हरिंदरदीप सिंह डीएसपी 13वीं बटालियन पीएपी चंडीगढ़, सुखपाल सिंह डीएसपी यातायात और संचालन लुधियाना (ग्रामीण), पलविंदर सिंह डीएसपी आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली बटाला, अमरप्रीत सिंह डीएसपी संचालन और सुरक्षा रोपड़, गुरबचन सिंह डीएसपी पीबीआई महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध लुधियाना (ग्रामीण), प्रभजोत कौर एसीपी साइबर क्राइम और फॉरेंसिक लुधियाना के साथ साइबर क्राइम लुधियाना रेंज का अतिरिक्त चार्ज, रूपिंदर कौर भट्टी एसीपी पीबीआई महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध लुधियाना, तेजिंदरपाल सिंह डीएसपी 5वीं आईआरबी अमृतसर, कंवलदीप कौर डीएसपी 9वीं बटालियन पीएपी अमृतसर, सतपाल सिंह डीएसपी सतर्कता ब्यूरो पंजाब, कुलदीप सिंह डीएसपी सतर्कता ब्यूरो पंजाब, जुगराज सिंह डीएसपी सतर्कता ब्यूरो पंजाब बनाये गए हैं।
गगनदीप सिंह डीएसपी एसओजी पंजाब, दविंदरपाल सिंह डीएसपी एसओजी पंजाब, शाम सुंदर डीएसपी इंटेलिजेंस विंग (पीपीसीआर चंडीगढ़), राजीव मोहन श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट सिक्योरिटी अमृतसर का अतिरिक्त प्रभार, रघबीर सिंह चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट सिक्योरिटी एसएएस नगर का अतिरिक्त प्रभार, डॉ. मुकेश कुमार एसीपी-1 उत्तरी जालंधर, संदीप सिंह डीएसपी मुख्यालय कपूरथला, संपूर्ण सिंह डीएसपी इंटेलिजेंस विंग पंजाब, हरनेक सिंह डीएसपी इंटेलिजेंस विंग पंजाब, बलबीर सिंह डीएसपी डिटेक्टिव बटाला, लखविंदर सिंह डीएसपी पीबीआई महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध तरनतारन, दीप कमल डीएसपी सिटी-2 एसएएस नगर और रमनदीप सिंह डीएसपी मुख्यालय एसएएस नगर लगाया गया है।