फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   8 times the candidates will give PMT against 5 thousand posts

पुरुष सिपाही भर्ती : 5 हजार पदों के मुकाबले 8 गुणा अभ्यर्थी देंगे पीएमटी

Fri, 19 Jul 2024 04:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
8 times the candidates will give PMT against 5 thousand posts
-पहले चरण में 23 जुलाई तक 6 गुणा उम्मीदवार बुलाए, शेष उम्मीदवारों की सूची बाद में होगी जारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस में पुरुष सिपाही (सामान्य डयूटी) के 5 हजार पदों के लिए कुल 8 गुणा उम्मीदवारों की शारीरिक मापदंड परीक्षा (पीएमटी) ली जाएगी। पहले चरण में 6 गुणा उम्मीदवारों का शेड्यूल जारी किया गया है। शेष अभ्यर्थियों की सूची बाद में जारी की जाएगी। 16 जुलाई से पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल खेल परिसर में पीएमटी शुरू हो चुकी है, जो 23 जुलाई तक चलेगी। पहले दिन 2 हजार उम्मीदवारों को बुलाया गया था, जबकि 18 जुलाई से प्रतिदिन 5-5 हजार उम्मीदवारों को पीएमटी के लिए बुलाया जाएगा।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने बताया कि 8 गुणा के हिसाब से लगभग 40 हजार से अधिक उम्मीदवारों की पीएमटी होगी। इसके बाद महिला सिपाही (सामान्य डयूटी) के एक हजार पदों के लिए भी पीएमटी का शेड्यूल जारी किया जाएगा। इनमें भी पदों की संख्या की तुलना में 8 गुणा उम्मीदवारों को पीएमटी के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

फर्जीवाड़ा रोकने को तीन जगहों पर बायोमीट्रिक
हर उम्मीदवारों को प्रवेश के बाद कद-काठी की न्यूनतम पात्रता की डिस्प्ले स्लिप दी जाती है। उम्मीदवार द्वारा अपना नाम, पिता का नाम और उसे दिया गया चेस्ट नंबर बताना होता है। इस दौरान उम्मीदवार की आवाज की रिकॉर्डिंग की जाती है। इसके बाद, तीन अलग-अलग जगह पर उम्मीदवारों की बायोमेट्रिक और आई स्कैनिंग भी की जाती है। उम्मीदवारों की संतुष्टि के लिए 20 डिजिटल मापदंड स्टैंड लगाए गए हैं। हर स्टैंड पर खेल विभाग के कोच व अन्य विशेषज्ञों की ड्यूटी लगाई गई है। डिजिटल स्टैंड पर अभ्यर्थी अपने कद, काठी की जानकारी स्वयं डिस्प्ले बोर्ड पर देख सकते हैं। मापदंड के समय यदि किसी उम्मीदवार को नॉट-क्वालीफाई घोषित किया जाता है, तो वह मौके पर ही अपील कर सकता है। अपील सुनने के लिए अलग से विशेष हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। अपील के बाद यदि अधिकारियों को उचित लगता है तो उम्मीदवार को पुनः मापदंड की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed