फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   8 sharp shooter identified in Sidhu Moosewala murder case

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: आठ शूटरों की हुई पहचान, पंजाब-हरियाणा समेत चार राज्यों में पुलिस की छापेमारी जारी

Tue, 07 Jun 2022 12:02 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 07 Jun 2022 12:02 AM IST
सार

पंजाब पुलिस को शक है कि केकड़ा ने ही रेकी कर मूसेवाला की मुखबिरी की है। केकड़ा नशे का आदी बताया जा रहा है और नशे की सप्लाई करने के मामले भी दर्ज है। केकड़ा तख्तमल निवासी निक्कू का दोस्त है। निक्कू आपराधिक किस्म का व्यक्ति है। उसका कई गैंगों के साथ संपर्क है। 

विज्ञापन
8 sharp shooter identified in Sidhu Moosewala murder case
आरोपियों की तस्वीरें। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब पुलिस ने सोमवार को सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल आठ शूटरों की पहचान का दावा किया है। इनमें दो शूटर महाराष्ट्र, दो हरियाणा, तीन पंजाब और एक राजस्थान का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक सभी शूटर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हैं। इन शूटरों की तलाश में पंजाब पुलिस ने संबंधित राज्यों की पुलिस से संपर्क साध उनसे मदद मांगी है। गैंगस्टरों की तलाश में पंजाब पुलिस हरियाणा-पंजाब, राजस्थान और महाराष्ट्र में छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन

  
पंजाब पुलिस के मुताबिक मूसेवाला की हत्या के मामले में कई महत्वपूर्ण सुराग मिल चुके हैं। हत्या में शामिल अपराधियों का पता लगा लिया गया है। हत्यारे किन रास्तों से आए थे और वे कैसे भागे। सबकी जानकारी मिल चुकी है। जिन शूटरों की पहचान हुई है, उनमें तरनतारन का मनप्रीत मनु व जगरूप सिंह रूपा, बठिंडा का हरकमल उर्फ रानू, सोनीपत का प्रियव्रत फौजी व मनजीत भोलू, महाराष्ट्र के पुणे का सौरव महाकाल व संतोष जाधव और राजस्थान के सीकर का सुभाष बनौदा शामिल है। इन सभी शूटरों की तस्वीरें जारी कर दी गई हैं। पंजाब पुलिस को शक है कि इन्हीं शूटरों ने 29 मई को मानसा में सिद्धू मूसेवाला की हत्या की थी। ये सभी शूटर तीन दिन पहले कोटकपूरा हाइवे पर इकट्ठा हुए थे। इनके साथ दो और लोग भी शामिल थे। उनकी भी पहचान की जा रही है।
विज्ञापन


फैन बनकर रेकी करने वाला केकड़ा गिरफ्तार 
पंजाब पुलिस ने सिरसा के कालांवाली के संदीप उर्फ केकड़ा को फैन बनकर सिद्धू मूसेवाला की रेकी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने बताया कि वह दो लोगों के साथ सिद्धू के घर गया था। इसमें उसका दोस्त निक्कू और बठिंडा का शूटर केशव शामिल था। सिद्धू के घर से कुछ दूरी पर उन्होंने केशव को उतार दिया। उसके बाद निक्कू और केकड़ा फैन बनकर मूसेवाला के घर के बाहर पहुंचे। यहां पर दोनों 45 मिनट रुके। चाय पी। सिद्धू जब घर से बाहर आए तो केकड़ा ने सिद्धू के साथ सेल्फी ली और थार की फोटो भी खींची।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में दोनों की गतिविधियां कैद हो गई हैं। यह फुटेज हत्या से करीब 15 मिनट पहले की है। वापस जाते वक्त केकड़ा ने निक्कू और केशव को उतार दिया, जो अपने दूसरे साथियों के साथ कोरोला गाड़ी में सवार हो गए और खुद मोटरसाइकिल लेकर निकल गया था। पंजाब पुलिस को शक है कि केकड़ा ने ही रेकी कर मूसेवाला की मुखबिरी की है। केकड़ा नशे का आदी बताया जा रहा है और नशे की सप्लाई करने के मामले भी दर्ज है। केकड़ा तख्तमल निवासी निक्कू का दोस्त है। निक्कू आपराधिक किस्म का व्यक्ति है। उसका कई गैंगों के साथ संपर्क है। 

मानसा के पुलिस अधिकारियों को धमकी
इस बीच मानसा के पुलिस अधिकारियों को विदेश के नंबरों से फोनकर धमकी देने का मामला सामने आया है। सूत्रों ने बताया कि फोन करने वाले ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि गैंगस्टरों पर छापे बंद करो, वरना परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहो। पुलिस ने इस संबंध में भी जांच शुरू कर दी है। साथ ही इसकी जानकारी आला अधिकारियों को दे दी गई।

मर्डर केस में वांटेड है पुणे का शूटर
आठ शूटरों में शामिल संतोष जाधव पुणे का रहने वाला है। पुणे के पुलिस अधीक्षक अभिनव देशमुख के मुताबिक जाधव के खिलाफ चार मामले दर्ज हैं। एक में उसके खिलाफ मकोका भी लगाया गया है। पिछले साल पुणे में हुई एक हत्या में वह संलिप्त था। उसके बाद से वह फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed