फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   8 Independent Candidates from Chandigarh

चंडीगढ़ से ये 8 निर्दलीय भी चुनाव मैदान में

Wed, 09 Apr 2014 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 09 Apr 2014 10:14 AM IST
विज्ञापन
8 Independent Candidates from Chandigarh
उम्र -32 वर्ष
विज्ञापन

प्रोफेशन- सोशल वर्कर और बिजनेस वुमेन
चुनाव चिह्न -सिटी
चुनावी वादे- गरीबों के लिए काम करना। घर-घर जाकर राशन कार्ड बनवाएंगे।
क्यों लड़ रहे हैं चुनाव- वोट डालने वालों में 80 प्रतिशत लोग गरीब हैं। दूसरी ओर चुनाव में खड़े होनेवाले बड़ी पार्टियों के नेता करोड़पति और अरबपति हैं। वोट के लिए लोगों के घरों तक 15 दिन तो पहुुंचते हैं, बाकी दिनों में वह एसी कमरे से नहीं निकलते। बड़े लोग गरीब का दुख नहीं देखते हैं। इसलिए चुनाव लड़कर गरीबों की मदद करना चाहती हूं।

दीपक शुक्ला

8 Independent Candidates from Chandigarh
उम्र-43 वर्ष
प्रोफेशन-इंजीनियरिंग कंसल्टेंट
चुनाव चिह्न-जलती मोमबत्ती
चुनावी वायदे-नशा खत्म करना, चंडीगढ़ की खोई प्रतिभा वापस लाना, हर हाथ को रोजगार देना, कोई भी दवा के अभाव में न मरे।
क्यों लड़ रहे हैं चुनाव- देश में अलग अलग समस्याओं को देखते हुए चुनाव में उतरे हैं। हर पांच साल के बाद नेता लोग शराब और पैसे के बल पर चुनाव में उतरते हैं। आजादी के इतने वर्षों के बाद भी लोग दर्द में जी रहे हैं। लोगों की समस्याओं का हल करने के लिए चुनाव लड़ रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरजीत कौर

8 Independent Candidates from Chandigarh
उम्र-56
प्रोफेशन-बिजनेस वुमेन और समाज सेविका
चुनाव चिह्न-पॉट
चुनावी वादे-महिलाओं की अधिकारों के लिए संघर्ष, उन लोगों के लिए संघर्ष जिनकी जमीन प्रशासन ने अधिग्रहण कर ली है। गांव और कालोनियों का विकास करना।
क्यों लड़ रही हैं चुनाव- महिला होने के नाते यह सिद्ध करना है कि वे किसी से भी कम नहीं हैं। गांव और कालोनियों का भी विकास होगा शहर की तरह। क्योंकि यह भी शहर का हिस्सा हैं।
विज्ञापन

जसमेर सिंह

8 Independent Candidates from Chandigarh
उम्र-53
प्रोफेशन-बिल्डिंग कांट्रैक्टर
चुनाव चिह्न-हॉकी और बॉल
चुनावी वादे-पंजाबी भाषा को प्रमोट करेंगे। बेहतर शिक्षण संस्थान खोले जाएंगे। मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाया जाएगा।
क्यों लड़ रहे हैं चुनाव-कुराली जिला मोहाली पंजाब के निवासी होने के कारण फैसला लिया कि स्टेट कैपिटल से चुनाव लड़ूं। शहर में बदलाव लाना चाहता हूं। 2012 में मोहाली से विधान सभा का चुनाव लड़ा जिसमें हार हुई थी।

शमशेर सिंह

8 Independent Candidates from Chandigarh
उम्र-35 वर्ष
प्रोफेशन- रैगपिकर
चुनाव चिह्न-टार्च
चुनावी वादे- गरीबों के लिए काम करना। उन्हें उनके खोए हुए अधिकार दिलाना। गरीबों को सम्मान की जिंदगी देना।
क्यों लड़ रहे हैं चुनाव-आजादी के 67 वर्षों के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती। गरीबों के मुद्दे हल करवाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव जीतने के बाद कोई भी नेता गरीबों की नहीं सुनता है। इसलिए वह चुनाव जीतकर गरीबों के लिए काम करना चाहते हैं।

रमेश चंद्र

8 Independent Candidates from Chandigarh
उम्र: 46 साल
प्रोफेशन: सोशल वर्कर
चुनाव चिह्न: बल्लेबाज
चुनावी वादे:
1. जरूरतों केआधार पर विकास के प्रोजेक्ट लाए जाएंगे
2. मास्टर प्लान में शहर के जिन हिस्सों को खत्म किया जा रहा है, उसे ठीक करवाया जाएगा
युवाओं के कहने पर लड़ रहा हूं चुनाव
निर्दलीय चुनाव लड़ रहे समाजसेवी रमेश चंद्र का कहना है कि वे युवाओं के कहने पर चुनाव लड़ रहे हैं। चंद्र ने कहा कि पहले वे आम आदमी पार्टी को समर्थन देने के बारे में सोच रहे थे, लेकिन अपने साथी युवाओं के कहने पर उन्होंने चुनाव लड़ने की ठानी। उनका कहना है कि चुनाव केबाद वे अपनी पार्टी स्थापित करेंगे।

पवन कुमार शर्मा

8 Independent Candidates from Chandigarh
उम्र: 43 साल
प्रोफेशन: ज्योतिष
चुनाव चिह्न: पतंग
चुनावी वादे:
1. शहर के लोगों के
2. शहर में इंडस्ट्री लाई जाएगी
3. किरायेदारों के लिए मकान बनवाने की पॉलिसी लाई जाएगी
4. पेरीफेरी एक्ट में संशोधन लाकर गांव की लाल डोरा सीमा बढ़ाई जाएगी।
लोगों के लिए लड़ता रहा हूं
निर्दलीय उम्मीदवार पवन कुमार शर्मा का कहना है कि वह शुरू से ही जनता के लिए लड़ते रहे हैं। कालोनी नंबर-5 से उजाड़े गए लोगों को मकान दिलवाने केलिए भी काफी संघर्ष किया था।

अजय सिंगला

8 Independent Candidates from Chandigarh
उम्र: 38 साल
प्रोफेशन: बिजनेसमैन
राजनीतिक पार्टी: निर्दलीय
चुनाव चिह्न: गैस का चूल्हा
चुनावी वादे:
1. चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड और पुनर्वास योजना के तहत मिले मकानों का मालिकाना हक दिलावाया जाएगा
2. कांट्रैक्ट कर्मचारियों को रेगुलर किया जाएगा
3. बीपीएल कार्ड धारकों को फ्री गैस कनेक्शन दिलाए जाएंगे
आम आदमी भी चुनाव लड़ सकता है
अजय सिंगला का कहना है कि वह यह साबित करना चाहते हैं कि एक आम आदमी भी बिना खर्चा किए चुनाव लड़ सकता है। उनका कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च करने केबाद अगर कोई चुनाव जीतता भी है तो सबसे पहले वह अपनी जेब भरने की सोचेगा। सिंगला ने कहा कि वह निर्दलीय जरूर चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन राष्ट्रीय लोक कल्याण पार्टी उन्हें समर्थन दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed