फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   793 tested positive for covid 19 in Haryana today

हरियाणा: 793 कोरोना संक्रमित मिले, पहले दिन 55 हजार किशोरों को लगा टीका, खेलो इंडिया यूथ गेम्स का उद्घाटन स्थगित

Mon, 03 Jan 2022 09:24 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 03 Jan 2022 09:24 PM IST
सार

हरियाणा में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सोमवार को प्रदेश में 793 नए संक्रमित मिले हैं। ओमिक्रॉन के भी आठ मामले सामने आए हैं। पहले दिन प्रदेश में 55 हजार किशोरों को कोरोना टीका लगाया गया। वहीं संक्रमण के बढ़ते मामलों की वजह से खेलो इंडिया यूथ गेम्स का उद्घाटन हरियाणा सरकार को टालना पड़ा।

विज्ञापन
793 tested positive for covid 19 in Haryana today
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हरियाणा में सोमवार को कोरोना के 793 और ओमिक्रॉन के आठ नए मामले सामने आए हैं। 10 दिन से कोरोना के नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी होने से सक्रिय मरीजों की संख्या 3107 पहुंच गई है। इनमें से 2118 होम आइसोलेट हैं। जून के बाद अब रोजाना मिलने वाले केसों की संख्या अधिक होने से एक दिन की संक्रमण दर भी बढ़कर 2.63 फीसदी पहुंच गई है।

विज्ञापन


बीते 24 घंटे में गुरुग्राम में 460 और फरीदाबाद में 110 केस मिले हैं। अंबाला 41, पंचकूला 35, करनाल 33, यमुनानगर 19, रोहतक 17, कुरुक्षेत्र 15, झज्जर 10, हिसार 9, सोनीपत 11, पानीपत 12, रेवाड़ी 7, कैथल 6, जींद-महेंद्रगढ़ 3-3 और सिरसा-चरखी दादरी में 1-1 मरीज मिला है। भिवानी, पलवल और नूंह में एक भी केस नहीं आया है। वहीं, ओमिक्रॉन के कुल 71 मरीजों में से 59 ठीक हो चुके हैं, जबकि 12 अभी सक्रिय हैं। 
विज्ञापन


पहले दिन 55 हजार किशोरों का हुआ टीकाकरण
हरियाणा में 15 से 18 साल के 54979 हजार किशोरों ने पहले दिन कोरोना से बचने के लिए टीकाकरण कराया। सबसे अधिक पानीपत में 8062 और अंबाला में 7612 बच्चों का टीकाकरण हुआ, जबकि नूंह में सबसे कम मात्र 266 किशोरों को ही टीका लगाया गया। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि हिसार में 7012, भिवानी में 989, चरखी दादरी में 2133, फरीदाबाद में 1954, फतेहाबाद में 335, गुरुग्राम में 4751, झज्जर में 386 और जींद में 537 किशोरों को कोवाक्सिन का टीका लगाया गया। इसी प्रकार, कैथल में 1409, करनाल में 4222, कुरुक्षेत्र में 424, महेंद्रगढ़ में 1215, पलवल में 5093, पंचकूला में 934, रेवाड़ी में 1560, रोहतक में 702, सिरसा में 601, सोनीपत में 1244 और यमुनानगर में 3538 किशोरों को कोवाक्सिन का टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेलो इंडिया यूथ गेम्स का उद्घाटन कार्यक्रम स्थगित
हरियाणा में तेजी से बढ़ते कोरोना के मामलों के चलते खेलो इंडिया यूथ गेम्स का सोमवार को होने वाला उद्घाटन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। पांच से 15 फरवरी तक होने वाले खेल भी स्थगित करने पड़ सकते हैं। हालांकि, यह फैसला फरवरी माह में कोरोना के केसों को देखते हुए ही लिया जाएगा। 


बता दें कि सोमवार को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और मुख्यमंत्री मनोहर लाल को लांचिंग कार्यक्रम में शिरकत करनी थी। विभाग ने इसके लिए पूरी तैयारी भी कर ली थी लेकिन मुख्यमंत्री ने कोरोना के देखते हुए इसे टाल दिया है। प्रदेश के खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा खेलो इंडिया को लेकर बाकी तैयारी पूरी की जा चुकी है लेकिन अंतिम फैसला कोविड की स्थिति के अनुसार लिया जाएगा। उन्होने प्रदेश के लोगों से की अपील है कि 15 साल से 18 साल के बच्चों का टीकाकरण जरूर कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed