फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   76 year old Tript Singh from Mohali reached the stage of Indian Idol

इंडियन आइडल: सिल्वर स्क्रीन पर छाए 76 साल के तृप्त सिंह, मोहाली से मुंबई तक पहुंची ख्याति, विराट भी इनके फैन

Thu, 17 Jun 2021 01:36 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 17 Jun 2021 01:36 AM IST
सार

76 साल के तृप्त सिंह को जिम में कसरत करते देख युवा भी हैरान रह जाते हैं। फिटनेस ऐसी कि 545 पुशअप लगाने का रिकॉर्ड बना चुके हैं। कई नौजवान तो उनका सामना करने से कतराते हैं। उनका जज्बा देख जिम प्रबंधन ने उनकी उम्र भर की सदस्यता ही मुफ्त कर दी और अपना ब्रांड एंबेसडर भी बना दिया है। खास बात यह है कि विरोट कोहली भी इन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।

विज्ञापन
76 year old Tript Singh from Mohali reached the stage of Indian Idol
इंडियन आइडल में छाए मोहाली के तृप्त सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अपनी फिटनेस के लिए मशहूर मोहाली के 76 वर्षीय तृप्त सिंह की ख्याति छोटे परदे तक जा पहुंची। टीवी शो इंडियन आइडल के मंच पर उन्होंने अपनी पीठ पर ट्रक का टायर रखकर पुशअप्स लगाए तो दर्शक दंग रह गए। तृप्त सिंह इस शो में भाग लेकर बेहद खुश हैं। इस अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने बताया कि पूरा देश उन्हें टीवी पर देख रहा था। 

विज्ञापन


वहां से तंदुरुस्ती का संदेश देकर मुझे अच्छा लग रहा है। सभी को अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना चाहिए। यदि आपकी इच्छाशक्ति मजबूत हो तो उम्र ज्यादा होने से कोई फर्क नहीं पड़ता। आज मैं सिर्फ अपनी तंदुरुस्ती के कारण ही थोड़ा बहुत मशहूर हो पाया हूं। 
विज्ञापन


सेक्टर-71 में रहने वाले तृप्त सिंह 76 साल की उम्र में नौजवानों को भी कसरत में मात देने का दम रखते हैं। उनके जिम में कसरत करने के चर्चे सोशल मीडिया से होते हुए टीवी शो तक पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई से आई कॉल-मुझे लगा मजाक है

तृप्त सिंह ने बताया कि वे शाम सात बजे के बाद अपना फोन बंद कर देते हैं। सुबह उठे तो उस पर रात में आई मिस कॉल थी। उन्होंने सुबह फोन किया तो उधर से मुंबई आने का न्योता दिया गया। उन्हें लगा कि कोई परेशान करने की नीयत से मजाक कर रहा है। इसके बाद टीवी शो की ओर से उन्हें बार-बार फोन किया गया। 

मुंबई से एक टीम उनके घर पहुंचकर उनसे मिली। फिर वीडियो इंटरव्यू के बाद उन्हें विश्वास हुआ कि यह सब हकीकत है। सोनी टीवी की टीम ने कोविड रिपोर्ट के साथ उन्हें मुंबई बुलाया। 5 जून को उनकी प्लेन की टिकट बुक की गई।

महाराष्ट्र सरकार की कोविड गाइडलाइंस के चलते मुंबई में शूटिंग बंद थी, इसके बावजूद दमन और द्वीप के होटल में शो शूट किया जा रहा था। तृप्त सिंह को इसी फाइव स्टार होटल में ठहराया गया। 7 जून को उनकी शूटिंग थी, जिसमें उन्हें अपना हुनर दिखाने के लिए एक घंटे का मौका मिला। उनका दमखम देखकर शो के जज अनु मलिक, सोनू कक्कड़ और हिमेश रेशमिया हैरान रह गए। उन्होंने उनकी खूब तारीफ की। 

40 किलो का टायर लेकर 15 पुश अप्स लगाए 
तृप्त सिंह ने बताया कि वे पहले से ही कसरत करने के आदी हैं। जब उन्हें टीवी की तरफ से कॉल आई तो थोड़ा अजीब लगा। जिस शो में वे जाने वाले थे, वह गायकी का शो था। लेकिन वह विशेष एपिसोड के लिए मना नहीं कर सके।

उन्होंने सोचा इस मंच से वह ज्यादा से ज्यादा लोगों तक तंदुरुस्ती का संदेश दे सकेंगे। उन्होंने शो के दौरान ट्रक का 40 किलो वजनी टायर लेकर 15 पुश अप्स लगाए। उन्होंने बताया कि 8 जून को वह मुंबई से लौट आए। टीवी पर यह शो प्रसारित होने के बाद लोग और रिश्तेदार बधाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed