फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   75 year old Vij and Ram of Haryana won the first gold and bronze for the country

Chandigarh News: हरियाणा के 75 वर्षीय विज और राम ने देश के लिए जीता पहला स्वर्ण व कांस्य

Mon, 19 May 2025 07:57 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 07:57 PM IST
विज्ञापन
75 year old Vij and Ram of Haryana won the first gold and bronze for the country
- ताइवान में आयोजित 11वीं वर्ल्ड मास्टर गेम्स में देश के 19 खिलाड़ी शामिल
विज्ञापन





कुलदीप शुक्ला
चंडीगढ़। भारत में खेल कहिए या हरियाणा, दोनों की विश्व पटल पर एक-दूसरे के नाम से पहचान है। हमारे हरियाणा के बच्चे-बच्चे के मन में खेल बसा हुआ है। चाहे युवा हो या बुजुर्ग खिलाड़ी, सभी ने देश का झंडा बुलंद किया है। यह कहना है पंचकूला के 75 वर्षीय एथलीट रिटायर्ड कर्नल चंद्र प्रकाश विज और राम किशोर शर्मा का। हरियाणा के इन दोनों बुजुर्गों
ने ताइवान में आयोजित 11वीं वर्ल्ड मास्टर गेम्स में भारत को पहला स्वर्ण व रजत पदक दिलाया है। भारतीय टीम में हरियाणा के 11, पंजाब के तीन, हिमाचल और दिल्ली के 2-2 और मध्य प्रदेश से एक खिलाड़ी शामिल है।
विज्ञापन



ताइवान के ताईपे शहर में 75 वर्षीय उम्र श्रेणी में भाला फेंक प्रतियोगिता के दौरान पंचकूला के चंद्र प्रकाश विज ने 30.02 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक भारत के नाम किया है। इसमें तीसरे नंबर पर रहे राम किशोर शर्मा ने 22.52 मीटर भाला फेंककर कांस्य पदक जीता है। जबकि, ताइवान के 75 खिलाड़ी ने 28.16 मीटर स्कोर करके रजत पदक जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा मास्टर्स एथलेटिक एसोसिएशन के जरनल सेक्रेटरी राम किशोर शर्मा ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि दुनियाभर के बुजुर्ग एथलीटों के लिए वर्ल्ड मास्टर गेम्स ओलंपिक के समान हैं। इस प्रतियोगिता में 100 देशों के 2500 से अधिक एथलीट विभिन्न खेलों में दमखम दिखा रहे हैं।

जीवन का सपना पूरा हुआ : विज
रिटायर्ड कर्नल चंद्र प्रकाश विज ने कहा कि वह सन 1980-82 तक सर्विसेज की टीम में खेलते रहे हैं। उन्होंने सन 1999 में एथलेटिक्स में आकर कई पदक जीते हैं। अब उनका वर्ल्ड मास्टर गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने का सपना भी पूरा हो गया।
रिटायर्ड कर्नल चंद्र प्रकाश विज की उपलब्धियां
- 1980 से 1983 के बीच सेना की हॉकी टीम की रेजिमेंट की कप्तानी करते हुए नौ अखिल भारतीय प्रमुख टूर्नामेंट जीते। इनमें तीन बार मेजर ध्यानचंद हॉकी खिताब भी शामिल है।
- 2011 और 2012 में 32वीं और 33वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप में 4 गुना 100 मीटर रिले दौड़, भाला फेंक और 400 मीटर दौड़ में तीन रजत पदक जीते थे।

- 11वीं एशियाई मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप 2000 में 4 गुना 100 मीटर रिले दौड़ में दोहरा स्वर्ण पदक जीता, 4 गुना 100 मीटर रिले दौड़ 50+ वर्ग में एशियाई रिकॉर्ड स्थापित किया है।

- 14वीं एशियाई मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप 2006 में 55+ वर्ग में रजत पदक विजेता रहे। नवंबर 2012 में ताइपे में 17वीं एशियाई मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए 4 गुना 100 मीटर रिले दौड़ में कांस्य पदक जीता था।

राम किशोर शर्मा की उपलब्धियां
-मई 2025 में 29वीं थाईलैंड ओपन इंटरनेशनल मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था।
- साल 2018 में दिल्ली में आयोजित नेशनल मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप में 1 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा इनकी और कई उपलब्धियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed