फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   75 tested positive for covid 19 in Chandigarh today

चंडीगढ़ में संक्रमण: 75 संक्रमित मिले, हाईकोर्ट में वीसी से होगी सुनवाई, दो मिनी कोविड केयर सेंटर भी खुले

Mon, 03 Jan 2022 09:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 03 Jan 2022 09:52 PM IST
सार

चंडीगढ़ में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को 75 नए संक्रमित मिले हैं। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने 14 जनवरी तक सुनवाई वीसी के जरिए करने का फैसला लिया है। वहीं चंडीगढ़ में दो मिनी कोविड केयर सेंटर को खोल दिया गया है। 

विज्ञापन
75 tested positive for covid 19 in Chandigarh today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

चंडीगढ़ में सोमवार को कोरोना के 75 नए मरीज मिले। वहीं, 13 संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौटे। संक्रमण दर 6.91 प्रतिशत पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने पिछले 24 घंटे में 1085 लोगों की जांच की। संक्रमित मिले मरीजों में 34 पुरुष और 41 महिलाएं शामिल हैं। सेक्टर 15, मनीमाजरा व सेक्टर 35 से सबसे ज्यादा 5-5 संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा सेक्टर 4, 7, 8, 9 ,10, 11, 12, 14, 19, 20 , 21, 22, 27, 28 ,31, 35, 36, 37, 38, 40 ,42, 43, 44, 45, 46, 47, 48, 49, 51, बहलाना, हल्लोमाजरा, खुड्डाअली शेर, मलोया और पीजीआई में भी मरीज मिले हैं। 

विज्ञापन


हाईकोर्ट में 14 जनवरी तक होगी वीसी से सुनवाई
कोरोना के बढ़ते मामले के चलते पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में फिजिकल सुनवाई पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। सोमवार को हाईकोर्ट की स्पेशल कमेटी की बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि 14 जनवरी तक वीसी के जरिए सुनवाई होगी। बैठक में हरियाणा व पंजाब के एडवोकेट जनरल, चंडीगढ़ के सीनियर स्टैंडिंग काउंसिल, एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया व हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के प्रधान शामिल रहे।
विज्ञापन


छह महीने बाद फिर खुले दो मिनी कोविड केयर सेंटर
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सोमवार से एक बार फिर मिनी कोविड केयर सेंटर खोल दिए गए। छह महीने बाद सेक्टर-23 स्थित बाल भवन और इंदिरा हॉलीडे होम में बनाए गए मिनी कोविड केयर सेंटर को खोला गया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मंगलवार से यहां मरीजों को भर्ती किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से कहा गया है कि कोरोना संक्रमण की चपेट में आने वाले लोगों के साथ क्वारंटीन किए गए लोगों को भी यहां अलग से आइसोलेशन में रखा जाएगा। स्वास्थ्य सचिव व मिनी कोविड केयर सेंटर के नोडल अफसर यशपाल गर्ग ने श्री गुरुग्रंथ साहिब सेवा सोसायटी को बाल भवन और कंपीटेंट फांउडेशन व भारत विकास परिषद के सहयोग से इंदिरा हॉलीडे होम में चलाए जा रहे सेंटर को खोलने का आदेश दिया था। सोमवार को दोनों खुल गए हैं। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि इंदिरा हॉलीडे होम में सेंटर का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने किया।

दूसरी लहर में सेंटर ने बचाई कई लोगों की जान
कोरोना की दूसरी लहर में लोगों को बचाने में मिनी कोविड केयर सेंटरों ने अहम जिम्मेदारी निभाई थी। शहर में अचानक बढ़े कोरोना के मरीज, ऑक्सीजन की भारी कमी और बेड की उपलब्धता नहीं होने के बाद प्रशासन ने शहरवासियों से आग्रह किया था कि वह मदद के लिए आगे आएं। प्रशासन के आग्रह पर शहर की कई संस्थाओं, उद्योगपतियों व अन्य लोगों ने अपने स्तर पर अस्थायी अस्पताल बनाने की बात कही। प्रशासन ने सभी को जगह मुहैया कराई और मिनी कोविड सेंटर खोले गए। कुल सात जगह सेंटर खोले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed