फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   75% head and chairman could not tell the names of officials in meeting

बैठक में 75% प्रधान व चेयरमैन नहीं बता सके पदाधिकारियों का नाम

Sun, 11 Oct 2020 01:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
75% head and chairman could not tell the names of officials in meeting
चंडीगढ़। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश रावत व सह-प्रभारी संजय चौधरी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कांग्रेसियों की नब्ज टटोली। इस दौरान 75 प्रतिशत जिला अध्यक्ष, फ्रंटल संगठन व सेल्स के चेयरमैन संगठन के पदाधिकारियों का नाम ही नहीं बता पाए। इस पर हरीश रावत ने काफी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

रावत ने कहा कि जल्द वह अपने सचिव को चंडीगढ़ भेजकर पार्टी की आंतरिक स्थिति के बारे में रिपोर्ट लेंगे। उसके बाद एक बड़ी समीक्षा बैठक करेंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब किसी का नाम देखकर पद नहीं मिलेगा। पदाधिकारी इस भ्रम में न रहें कि वह किसी के खास हैं। इस दौरान उन्होंने सभी जिला अध्यक्ष, फ्रंटल संगठन व सेल्स के चेयरमैन की कार्यकारिणी की सूची के साथ उनके द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की रिपोर्ट भी देखी।
विज्ञापन

बैठक में अजय जोशी, गुरप्रीत सिंह गाबी, दीपा दुबे, यादविंदर मेहता, धर्मवीर, लव कुमार, बिरिन्दर रावत, राकेश गर्ग, ओमप्रकाश सैनी, गगन आहलूवालिया, अमरजीत गुजराल, रोबी सिद्धू, दविंदर मारवाह, जतिंदर यादव, मयंक पूरी, परमजीत सिंह, मुकेश राय, भुवन लूथरा, अहमद अली, संजय ढल्ल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान व चेयरमैन स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाएं : रावत
रावत ने कहा कि नगर निगम चुनाव के लिए अभी से कमर कसनी होगी। इसके लिए एकजुटता जरूरी है। बैठक में विभागों के अध्यक्ष व चेयरमैन को सुझाव देकर कुछ कार्यक्रम करने व स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाने को कहा। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि इस तरह की बैठक से कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्द्धन होता है। संजय चौधरी ने कहा कि कार्यकारिणी को मजबूत बनाएं और बैठक में दिए सुझावों पर जरूर अमल करके अपनी रिपोर्ट हर महीने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed