फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   72 new infected found in Chandigarh, two killed

कोरोना के 72 मरीज मिले, रामदरबार में दो की मौत

Thu, 15 Oct 2020 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
72 new infected found in Chandigarh, two killed
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। शहर में बुधवार को भी कोरोना के 72 नए मरीज मिले जबकि दो मरीजों की मौत की पुष्टि की गई। मरने वाले दोनों मरीज रामदरबार के रहने वाले थे और कोरोना पॉजिटिव होने के साथ ही कई गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे। मृतकों की पहचान 65 वर्षीय वृद्ध और 54 वर्षीय पुरुष के रूप में हुई है। दोनों की मौत बीते 13 अक्तूबर को जीएमसीएच-32 में हुई थी। उधर, बुधवार को स्वस्थ होने के बाद 112 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया।

बता दें कि शहर में बीते कई दिनों से 100 से कम नए मरीज मिल रहे हैं। इससे संक्रमण की चेन के कमजोर होने की उम्मीद बढ़ गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर इस दौरान लोगों ने सावधानी बरती तो कोरोना संक्रमण से काफी हद तक निजात मिल जाएगी। 72 नए मरीजों के मिलने के बाद शहर में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 13803 हो गई है जबकि अब तक 199 मरीजों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed